UP का इकलौता शहर, जहां है वंदे भारत एक्सप्रेस की भरमार; इन शहरों के लिए मिलेंगी हाईस्पीड ट्रेनें!

Agra Most Vande Bharat Express: उत्तर प्रदेश में बड़ी संख्या में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें चल रही हैं। यूपी ही एक ऐसा राज्य है, जहां सबसे ज्यादा वंदे भारत ट्रेनें सेवाएं दे रही हैं। इनमें से एक शहर ऐसा है, जहां से 5 वंदे भारत ट्रेनें चलेंगी। आइये जानते हैं वो कौन सा शहर, जहां सबसे अधिक सेवाएं मिलने वाली हैं।

Agra Most Vande Bharat Express.

वंदे भारत एक्सप्रेस

Agra Most Vande Bharat Express: देशभर में भारतीय रेलवे बड़ी संख्या में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें संचालित हैं। इसी प्रकार ताजनगरी से पिकं सिटी तक जल्द ही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेच चलेगी। आगरा से जोधपुर के बीच हाई स्पीड ट्रेन चलाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। इससे आगरा से जयपुर और जोधपुर को एक ओर रफ्तार से लैस ट्रेन मिल जाएगी। इससे यात्रियों का सफर सुगम होगा। यही आगरा की पांचवी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन होगी। आइये जानते हैं आगरा से किन-किन शहरों के लिए पहले से वंदे भारत ट्रेनें संचालित हैं और आने वाले समय में और कितनी सेवाएं शुरू होने वाली हैं?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आगरा मंडल ने आगरा-जयपुर-जोधपुर वंदे भारत ट्रेन के संचालन की तैयारियां तेज कर ली हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि मेट्रो वंदे भारत ट्रेन आगरा फोर्ट-लखनऊ इंटरसिटी (Agra Fort-Lucknow Intercity) का स्थान ले सकती है। रेलवे इस ट्रेन की समय सारिणी, संचालन की तिथि और टिकट किराये की घोषणा जल्द ही करने वाला है।
बताया जा रहा है कि वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को पर्याप्त मात्रा में यात्री नहीं मिल रहे हैं, जिससे नए प्लान के तहत वंदे भारत ट्रेनों को महानगरों से जोड़ा जाएगा तो इसके पॉजिटिव रिस्पॉंस होंगे। अब लंबी दूरी की जगह कुछ छोटे स्टेशनों पर भी ट्रेनों को ठहराव दिया जा सकता है, ताकि, ज्यादा से ज्यादा लोग इसका लाभ उठा सकें। जोधपुर और साबरमती के बीच चल रही वंदे भारत ट्रेन को लेकर नई प्लानिंग है, जिससे जोधपुर-साबरमती को सप्ताह में 6 दिन के बजाय 3 दिन चलाने की है। इसे भी आगरा से ही चलाया जा सकता है।

आगरा वंदे भारत लिस्ट Agra Vande Bharat List

  • आगरा कैंट-बनारस वंदे भारत (Agra Cantt-Banaras Vande Bharat)
  • आगरा कैंट-उदयपुर वंदे भारत ( Agra Cantt-Udaipur Vande Bharat)
  • हजरत निजामुद्दीन-रानी कमलापति वंदे भारत (Hazrat Nizamuddin-Rani Kamlapati Vande Bharat)
  • हजरत निजामुद्दीन-खजुराहो वंदे भारत (Hazrat Nizamuddin-Khajuraho Vande Bharat )
  • आगरा-जयपुर-जोधपुर वंदे भारत ट्रेन (प्रस्तावित) (Agra-Jaipur-Jodhpur Vande Bharat Train (Proposed)
जानकारी के मुताबिक, 5 वंदे भारत, एक वंदे मेट्रो सिर्फ आगरा में इस साल के अंत तक संचालित की जा सकती हैं। ऐसे में आगरा पहला शहर बन जाएगा, जहां से पांच वंदे भारत एक्सप्रेस और वंदे मेट्रो का परिचालन किया जाएगा। फिलहाल, यहां आगरा कैंट-बनारस वंदे भारत, आगरा कैंट-उदयपुर वंदे भारत (3 दिन सप्ताह में), हजरत निजामुद्दीन-रानी कमलापति वंदे भारत, हजरत निजामुद्दीन-खजुराहो वंदे भारत आगरा कैंट से संचालित हैं या ठहराव लेकर गुजर रही हैं।
अब भारतीय रेलवे आगरा को पांचवी वंदे भारत ट्रेन देने जा रहा है। रेलवे बोर्ड आगरा कैंट से जोधपुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने जा रहा है। जोधपुर-साबरमती (Jodhpur-Sabarmati Vande Bharat Express) के मध्य चल रही वंदे भारत ट्रेन को सप्ताह में तीन दिन वाया जयपुर-आगरा तक चलाने की योजना है। ट्रेन उन तीन दिनों में चलेगी, जिन दिनों आगरा कैंट-उदयपुर वंदे भारत संचालित नहीं होगी। आगरा कैंट जोधपुर वंदे भारत की समय सारिणी का इंतजार है।

आगरा-जोधपुर वंदे भारत एक्सप्रेस शेड्यूल (Agra-Jaipur Vande Bharat Express Schedule)

वहीं, वंदे भारत मेट्रो का परिचालन सप्ताह में 6 दिन होगा। हालांकि, अभी यह तय नहीं हुआ ट्रेन का रखरखाव आगरा में ही होगा या लखनऊ में। कयास लगाए जा रहे हैं कि ट्रेन का परिचालन दीपावली के आसपास शुरू किया जा सकता है। रेलवे आगरा से लखनऊ के बीच मेट्रो वंदे भारत ट्रेन के संचालन की आधिकारिक घोषणा कर सकता है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। आगरा (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

लेटेस्ट न्यूज

Pushpendra kumar author

पुष्पेंद्र यादव यूपी के फतेहुपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। बचपन एक छोटे से गांव में बीता और शिक्षा-दीक्षा भी उसी परिवेश के साथ आगे बढ़ी। साल 2016 स...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited