​बदायूं सीट, उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव 2024: मतदान की तारीख, मुख्य उम्मीदवार और चुनाव परिणाम की डेट

Badaun UP Lok Sabha Election 2024 (बदायूं सीट लोकसभा चुनाव 2024): उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों में सात चरणों में लोकसभा चुनाव होना है। इसमें बदायूं सीट भी शामिल है। बदायूं सीट पर मतदान तीसरे चरण में आयोजित होंगे। बदायूं सीट पर 2019 लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने वाले संघमित्रा मौर्य को बीजेपी ने इस बार टिकट नहीं दिया है। इस बार बदायूं सीट पर चुनावी मैदान में बीजेपी ने दुर्विजय सिंह शाक्य को उतारा है।

Badaun UP Lok Sabha Election 2024.

बदायूं यूपी लोकसभा चुनाव 2024

Badaun UP Lok Sabha Election 2024 (बदायूं सीट लोकसभा चुनाव 2024): लोकसभा 2024 चुनाव सात चरणों में पूरा किया जाएगा। 19 अप्रैल 1 मई तक सात चरणों में पोलिंग की प्रक्रिया होगी। बता दें कि उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों पर सात चरणों में मतदान होगा। पहले और दूसरे चरण के चुनाव पूरे होने के बाद तीसरे चरण के लोकसभा चुनाव की तैयारी की जा रही है। इस चरण में बदायूं लोकसभा सीट (Badaun Constituency) पर पोलिंग की जाएगी। तीसरे चरण की पोलिंग (Lok Sabaha 3rd Phase Polling Date) 7 मई 2024 को होगी। बदायूं लोकसभा सीट सपा के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। बदायूं को समाजवादी पार्टी (SP) का गढ़ माना जाता है। 1996 से लेकर 2014 तक इस सीट पर सपा का कब्जा रहा है। लेकिन लोकसभा चुनाव 2019 में बीजेपी (BJP) के संघमित्रा मौर्य ने इस सीट पर जीत हासिल की। आइए आपको बदायूं सीट के मुख्य उम्मीदवारों, मतदान की तिथि, मतगणना की तिथि आदि के बारे में बताएं...

बदायूं लोकसभा क्षेत्र जाति समीकरण

उत्तर प्रदेश की बदायूं लोकसभा सीट पर मतदाताओं की कुल संख्या 19 लाख है। इसमें 4 लाख करीब यादव मतदाता हैं। वहीं मुस्लिम मतदाताओं की बात करें तो उनकी संख्या 3.5 लाख से अधिक है। गैर यादव (ओबीसी) मतदाताओं की संख्या 2.5 लाख है। वहीं वैश्य और ब्राह्मण दोनों की संख्या 2.5 लाख है। दलित मतदाताओं की संख्या 1.75 लाख है।

बदायूं लोकसभा क्षेत्र में मतदान की तारीख (Badaun UP Lok Sabha Election 2024 Polling Date)

उत्तर प्रदेश की सभी सीटों पर सातों चरणों में चुनाव होगा। बदायूं सीट पर लोकसभा चुनाव तीसरे चरण यानी 7 मई को शेड्यूल किया गया है। इसकी तैयारी तेजी से की जा रही है। 7 मई को बदायूं सीट के लिए चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद होगी।

बदायूं लोकसभा क्षेत्र मतगणना कब होगी (Badaun UP Lok Sabha Election 2024 Result)

लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) के शेड्यूल के अनुसार 19 अप्रैल को पहले चरण के चुनाव हुए थे और 1 जून 2024 को सातवें यानी अंतिम चरण के चुनाव होंगे। सातों चरणों में मतदान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद एक साथ सभी 543 सीटों की मतगणना की जाएगी और 4 जून को रिजल्ट घोषित किया जाएगा।

बदायूं के प्रमुख उम्मीदवार 2024 (Key Candidate of Badaun Lok Sabha Election 2024)

भारतीय जनता पार्टी- भाजपा (BJP) - दुर्विजय सिंह शाक्य
समाजवादी पार्टी -सपा (SP) - आदित्य यादव
बहुजन समाज पार्टी- बासपा (BSP) - मुस्लिम खान
इस बार लोकसभा चुनाव के लिए बदायूं सीट पर सपा ने सबसे पहले धर्मेंद्र यादव को चुनावी मैदान में उतारने का फैसला लिया था। लेकिन बाद में शिवपाल यादव को मैदान में उतारा गया। एक बार फिर बदलाव करते हुए बदायूं सीट पर सपा ने आदित्य यादव का मैदान में उतारने का अंतिम फैसला लिया। बता दें कि 2019 में बदायूं लोकसभा सीट पर बीजेपी के संघमित्रा मौर्य की ने जीत हासिल की थी।

बदायूं लोकसभा 2019 के परिणाम (Badaun Lok Sabha Election 2019 Result)

लोकसभा 2019 में बदायूं सीट पर बीजेपी के संघमित्रा मौर्य की जीत हुई थी। उन्हें चुनाव में कुल 5,11,352 वोट मिले थे। उनके मुकाबला सपा के धर्मेंद्र यादव और कांग्रेस के सलीम इकबाल शेरवानी से हुआ था। धर्मेंद्र यादव को 4,92,898 और सलीम इकबाल शेरवानी को 51,947 वोट मिले थे। बीजेपी के संघमित्रा मौर्य ने 2014 और 2009 में बदायूं सीट के सांसद रहे धर्मेंद्र यादव को हराकर जीत हासिल की थी।

बदायूं लोकसभा 2014 के परिणाम (Badaun Lok Sabha Election 2014 Result)

लोकसभा चुनाव 2014 में सपा के धर्मेंद्र यादव बदायूं सीट पर जीतकर एक बार फिर सांसद बने थे। उनका मुकाबला बीजेपी के वागीश पाठक और बीएसपी के अकमल खान के साथ था। वागीश पाठक को 4,98,378 वोट मिले थे। वहीं अकमल खान को 1,56,973 वोट मिले थे।

Lok Sabha Election Poll List 2024 (लोकसभा चुनाव मतदान सूची 2024)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | शहर (cities News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

varsha kushwaha author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रही हैं। नवबंर 2023 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं। वह इंफ्रा, डे...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited