बेगूसराय सीट, बिहार लोकसभा चुनाव 2024: मतदान की तारीख, मुख्य उम्मीदवार और चुनाव परिणाम की डेट

Begusarai Lok Sabha Seat: देश में कुल सात चरण में चुनाव हो रहे हैं। अब तक तीन चरणों के चुनाव हो चुके हैं और चौथे चरण की बारी है। चौथे चरण में ही बिहार की बेगूसराय लोकसभा सीट पर भी चुनाव है। आइए जानते हैं कि बेगूसराय लोकसभा सीट से कौन प्रमुख उम्मीदवार हैं और कितने तारीख को चुनाव है।

Begusarai Lok Sabha Seat

बेगूसराय लोकसभा सीट।

बेगूसराय लोकसभा सीटः देशभर में तीन चरणों के चुनाव के बाद अब चौथे चरण की बारी है। चौथे चरण में 10 राज्यों की 96 लोकसभा सीटों पर मतदान होंगे। इन्हीं में बिहार की बेगूसराय लोकसभा सीट (Begusarai Lok Sabha Seat) भी शामिल है। बेगूसराय लोकसभा सीट पर चौथे चरण में चुनाव होने हैं। बता दें कि बेगूसराय में हमेशा से भूमिहारों का दबदबा रहा है। आजादी के बाद से अब तक 2009 को छोड़कर भूमिहार उम्मीदवार ही चुनाव जीतता आया है। यानी कि यहां भूमिहार समाज से आने वाले उम्मीदवार ही जीत का स्वाद चख पाते हैं। बेगूसराय राष्ट्रकवि दिनकर की भूमि रही है। साथ ही यह बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री बिहार केसरी डॉ श्रीकृष्ण सिंह का कर्मस्थली रही है। बेगूसराय लोकसभा सीट काफी महत्वपूर्ण सीट है। इस सीट पर लेफ्ट का अच्छा खासा दबदबा है। पहले यहां कई कारखाने होते थे, जिस वजह से ट्रेड यूनियनों का ठीक ठाक वर्चस्व था, लेकिन वक्त के साथ अब कारखाने कम हो गए गए और ट्रेड यूनियनों का दबदबा भी। इसके बाद भी यहां वामदलों का वोट बैंक है। इस बार भाजपा ने अपने वर्तमान सांसद गिरिराज सिंह पर ही दांव खेला है। वहीं, भाकपा ने अवधेश राय को टिकट देकर मैदान में उतारा है। इस बार भाकपा राजद के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है, जिस वजह से यह सीट उसके खाते में गई है। बेगूसराय लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र (Begusarai Lok Sabha Seat) में सात विधानसभा सीटें शामिल हैं। इनमें 141-चेरिया बरियारपुर, 142-बछवाड़ा, 143-तेघड़ा, 144-मटिहानी, 145-साहेबपुर कमाल, 146-बेगूसराय और 147-बखरी विधानसभा क्षेत्र आते हैं।

बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र मतदान तारीख (Begusarai Lok Sabha Election Polling Date)

बिहार की बेगूसराय लोकसभा सीट पर चौथे चरण में चुनाव होगा और चौथे चरण का मतदान 13 मई को होगा। यानी कि बेगूसराय लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में 13 मई को चौथे चरण में मतदान होंगे। इस दिन बेगूसराय से चुनाव लड़ रहे सभी उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद हो जाएगी।

बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र में कब होगी मतगणना (Begusarai Lok Sabha Election Result Date)

देशभर में सात चरणों में लोकसभा चुनाव होने के बाद चार जून को एक साथ सभी लोकसभा सीटों पर मतगणना की जाएगी। इसी दिन बेगूसराय लोकसभा सीट पर मतगणना होगी और उस दिन पता चलेगा कि बेगूसराय का किंग बना।

बेगूसराय के प्रमुख उम्मीदवार (Key Candidates of Begusarai Lok Sabha 2024)

बेगूसराय में इस बार काफी जबरदस्त मुकाबला होने वाला है। भाजपा ने बेगूसराय से वर्तमान सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को टिकट दिया है। वहीं, भाकपा ने अवधेश राय को चुनाव मैदान में उतारा है। अब देखना होगा कि भाजपा अपनी जीत की हैट्रिक लगा पाती है या काफी समय बाद लेफ्ट पार्टी जीत का स्वाद चखेगी। यहां से पिछले चुनाव में लेफ्ट ने कन्हैया कुमार टिकट दिया था और कन्हैया कुमार ने गिरिराज सिंह के सामने चुनाव लड़ा था, कन्हैया कुमार अब कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं, जिसके बाद भाकपा ने अवधेश राय को टिकट दिया है।
  • गिरिराज सिंह-भाजपा/NDA
  • अवधेश राय-भाकपा/INDIA

बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र में पिछले चुनाव (2019) का रिजल्ट

बेगूसराय में पिछले चुनाव यानी कि 2019 में भाजपा ने गिरिराज सिंह को उतारा था और लेफ्ट ने कन्हैया कुमार को टिकट दिया था। वहीं, राजद ने तनवीर हसन को चुनाव मैदान में भेजा था। 2019 में गिरिराज सिंह ने बेगूसराय से जीत दर्ज की थी। उन्हें 6,92,193 वोट मिले थे और कन्हैया कुमार दूसरे स्थान पर रहे थे और उन्हें 2,69,976 वोट प्राप्त हुए थे। जबकि राजद के तनवीर हसन तीसरे स्थान पर रहकर 1,98,233 वोट हासिल किए थे।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | शहर (cities News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

Devshanker Chovdhary author

देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited