खुलासाः MP में पशुओं की हत्या के पीछे धार्मिक माहौल बिगाड़ने की रची गई थी साजिश, 24 लोग गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के सिवनी में गायों और बैलों की हत्या मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि इसके पीछे धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश रची गई थी। साथ ही पुलिस ने 24 लोगों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि बीते दिनों पशुओं की हत्या के मामले सामने आए थे।

फाइल फोटो।

मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में पिछले सप्ताह गायों समेत 60 से अधिक गोवंशीय पशुओं की हत्या के मामले में पुलिस ने 24 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए आठ आरोपी नागपुर के हैं और सांप्रदायिक उन्माद फैलाने के लिए इन पशुओं को मारने की साजिश रची गई थी। सिवनी के पिंडराई गांव के पास वैनगंगा नदी में 18 गायों के कटे हुए शव बरामद किये गये थे, जबकि जिले के धूमा थानाक्षेत्र के काकरतला वन क्षेत्र में 19 और 20 जून को 28 गायों और बैलों के शव मिले थे।

मामले में 24 लोग गिरफ्तार

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने अब तक इस मामले में कुल 24 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को पैसे के बदले में गोवंशीय पशुओं की हत्या का काम सौंपा गया था और स्थानीय निवासी (सिवनी के) भी इस अपराध में शामिल पाए गए। उन्होंने बताया कि भोपाल में पुलिस मुख्यालय भी मामले की निगरानी कर रहा है, क्योंकि इस घटना का उद्देश्य सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ना था। पुलिस मुख्यालय ने अपने कर्मियों को इस अमानवीय कृत्य में शामिल लोगों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था।

आरोपियों के खिलाफ इन धाराओं में मामले दर्ज

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मध्य प्रदेश गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम, 2004 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 के तहत मुकदमा दर्ज किया। उन्होंने बताया कि सुरागों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सबसे पहले वाहिद खान और उसके छह साथियों को गिरफ्तार किया।
End Of Feed