MP में 15 साल के लड़के की क्रिकेट खेलते समय अचानक मौत, डॉक्टरों ने बताया क्यों गई जान

एमपी के आगर मालवा जिले में रविवार को 15 साल का लड़का अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलते समय अचानक बेहोश होकर गिर गया। जब उसे अस्पताल लाया गया, तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने बताया कि कार्डियक अरेस्ट उसकी मौत की वजह लग रही है।

क्रिकेट खेलते समय मौत (सांकेतिक फोटो)

मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले में 15 साल के लड़के की क्रिकेट खेलते समय मौत हो गई। किक्रेट खेलने के दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह जमीन पर गिर गया। उसके साथ खेल रहे बच्चे उसे अस्पताल लेकर गए। लेकिन उसकी जान पहले ही जा चुकी थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा दिया है और मामला दर्ज करके जांच में जुट गई है।

मौत की क्या है वजह

रविवार सुबह करीब 10 बजे माखन सिंह नाम का लड़का अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेल रहा था। इसी दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने से वह जमीन पर लेट गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। डॉक्टरों के अनुसार ग्राउंड पर ही उसकी मौत हो गई थी। शव का पोस्टमार्टम करने वाले पैनल के एक डॉक्टर ने बताया पोस्टमार्टम में कोई हेड इंज्यूरी नहीं दिखी है और न ही शरीर पर चोट के कोई निशान मिले हैं। उसकी मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट होने से लग रही है।
End Of Feed