MP News: रेप केस में डिप्टी कलेक्टर गिरफ्तार, महिला कर्मचारी ने शारीरिक और मानसिक शोषण का लगाया आरोप

उज्जैन के डिप्टी कलेक्टर अभय सिंह खराड़ी को रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बड़वानी में एक महिला कर्मचारी ने शिकायत की है कि 2016 में बड़वानी के तत्कालीन एसडीएम अभय सिंह खराड़ी ने उसके साथ कई बार रेप किया। आरोपी को शुक्रवार को स्थानीय अदालत में पेश किया गया।

रेप के आरोप में डिप्टी कलेक्टर गिरफ्तार

MP News: मध्य प्रदेश के बड़वानी में एक महिला कर्मचारी की शिकायत के बाद डिप्टी कलेक्टर को बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि राजस्व विभाग की एक महिला कर्मचारी ने 29 अप्रैल को शिकायत की थी कि 2016 में बड़वानी के तत्कालीन सब डिविजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) के तौर पर तैनात अभय सिंह खराड़ी ने उसके साथ कई बार बलात्कार किया।

भोपाल से किया गया गिरफ्तार

बड़वानी की महिला थाना प्रभारी अलका मोनिया ने बताया कि शिकायत के बाद खराड़ी को गुरुवार रात को भोपाल से गिरफ्तार किया गया। अधिकारी के अनुसार महिला कर्मचारी ने कहा कि आरोपी खराड़ी ने उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया।
End Of Feed