मेरठ में बिना अनुमति जुलूस निकालने पर बवाल, 180 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज; 15 गिरफ्तार

मेरठ में बिना अनुमति के जुलूस निकालने और पुलिस पर पथराव करने को लेकर 180 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इनमें से 15 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

बिना अनुमति जुलूस।

मेरठ में सोमवार को मुंडाली थाना क्षेत्र में बिना अनुमति जुलूस निकालने पर 180 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इन लोगों ने यति नरसिंहानंद की विवादित टिप्पणी के बाद सोमवार को इलाके में जुलूस निकाला था। जुलूस में बच्चों के हाथों में लाठी डंडे भी थे और धार्मिक नारेबाजी की गई थी।

बिना अनुमति के जुलूस

इसके बाद पुलिस ने इन्हें रोका। आरोप है कि जुलूस निकाल रहे कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इस घटना की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है। देर शाम मुंडाली थाने में इस मामले में 180 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है, जिसमे 150 अज्ञात और 30 को नामजद किया गया है। इस मामले में 15 लोग अब तक गिरफ्तार किए गए हैं।

अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

वहीं, इस मामले में मेरठ के एसपी देहात राकेश कुमार ने बताया कि मुंडाली कस्बे में कुछ अराजक तत्व सड़क पर आ गए थे। जुलूस की शक्ल में आए थे। शांति व्यवस्था स्थापित करने के लिए पुलिस ने उनका तीतर-बितर किया था। बाद में इसमें एक मुकदमा लिखा गया, जिसमें 150 अज्ञात और कुछ नामजद के खिलाफ हैं।
End Of Feed