होमलाइव टीवीcitiesशहर फोटोजअगली
खबर

हरियाणा के दो नगर निगमों में 1100 करोड़ का घोटाला, जानें किसने लगाया यह आरोप और कौन से हैं वो दो निगम

स्थानीय निकाय में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार है, हर कागज और हर काम से भ्रष्टाचार की बू आती है, क्योंकि भ्रष्टाचार हुआ है। ये हम नहीं कह रहे। ये बातें कहीं हैं, कांग्रेस की नेता और सांसद कुमारी सैलजा ने। कुमारी सैलजा ने भ्रष्टाचार पर नियंत्रण का दावा करने के लिए भाजपा सरकार की आलोचना करते हुए गंभीर आरोप लगाए।

haryana muncipal corporation may be involve in corruptionharyana muncipal corporation may be involve in corruptionharyana muncipal corporation may be involve in corruption

कुमारी सैलजा ने सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार के आरोप

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री और सिरसा से सांसद कुमारी सैलजा ने हरियाणा के स्थानीय निकायों में करीब 1400 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लगाया। भाजपा सरकार की आलोचना करते हुए सैलजा ने कहा कि स्थानीय निकाय भ्रष्टाचार के केंद्र बन गए हैं, जहां रिश्वत दिए बिना कोई काम नहीं हो सकता।

लगाए गंभीर आरोप

कुमारी सैलजा ने सोमवार, 24 मार्च को मीडिया में एक बयान जारी करके कहा कि भाजपा सरकार भ्रष्टाचार पर काबू पाने का दावा कर रही है, जबकि हालात इसके ठीक उलट हैं। प्रदेश के 62 करोड़ निकायों में करीब 1395 करोड़ रुपये की गड़बड़ी सामने आई है। अधिकारियों ने कामकाज के लिए एडवांस तो लिया पर उसे कहां खर्च किया गया, इसका कोई हिसाब नहीं दिया गया है। कुमारी सैलजा के अनुसार सबसे ज्यादा गड़बड़ी गुरुग्राम में सामने आई है।

स्थानीय निकायों में भ्रष्टाचार के आरोप

जारी किए गए बयान में सैलजा ने स्थानीय निकाय में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। बयान के हवाले से कुमारी सैलजा ने कहा कि हर कागज और हर काम से भ्रष्टाचार की बू आती है क्योंकि भ्रष्टाचार हुआ है। अनेक घोटाले सामने आए पर किसी को सजा तक नहीं मिली। भ्रष्टाचार सामने आने के बाद आरोपी को बचाने की कवायद शुरू हो जाती है। प्रदेश में नए मेयरों के पद संभालने से पहले 10 नगर निगमों समेत 62 निकायों में करीब 1400 करोड़ की गड़बड़ी सामने आई है।

End Of Feed