Punjab : 15 मिनट में घर पहुंचेंगी 58 नई एंबुलेंस, अत्याधुनिक टेक्निक से तुरंत मिलेगा इलाज!

पंजाब के मुख्यमंत्री मान ने 58 नयी एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर राज्य के स्वास्थ्य क्षेत्र को और अधिक मजबूत किया है। दावा है ये एंबुलेंस शहरी क्षेत्र में 15 और ग्रामीण क्षेत्रों में महज 20 मिनट में पीड़ित के दरवाजे पहुंचेंगी।

Bhagwant Mann flags ambulances

पंजाब को मिलीं 58 एंबुलेंस

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को नवीनतम चिकित्सा उपकरणों से सुसज्जित 58 नयी एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाई। मान ने बताया कि राज्य में एंबुलेंस की संख्या 325 तक पहुंच गई है। उन्होंने दावा कि ये एंबुलेंस शहरी क्षेत्रों में 15 मिनट और ग्रामीण क्षेत्रों में 20 मिनट के भीतर जरूरतमंद मरीजों तक पहुंचेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘जीपीएस’ से सुसज्जित ये एंबुलेंस सड़क सुरक्षा बल के साथ मिलकर काम करेंगी और यह सुनिश्चित करेंगी कि आपातकालीन स्थिति में लोगों को समय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाकर उनकी जान बचाई जाए।
उन्होंने कहा कि 58 एंबुलेंस 14 करोड़ रुपये में खरीदी गई हैं और ये जीवन रक्षक दवाओं और अत्याधुनिक उपकरणों से लैस हैं। उन्होंने ने बताया कि इस वर्ष एंबुलेंस के माध्यम से एक लाख से अधिक मरीजों को सुरक्षित रूप से अस्पतालों पहुंचाया गया जिनमें इसमें 10,737 हृदय रोगी, 28,540 गर्भवती महिलाएं और अन्य शामिल हैं।

सीएम ने कही ये बात

मान ने बताया कि 80 बच्चों का एंबुलेंस में सुरक्षित जन्म हुआ। उन्होंने कहा कि होशियारपुर, संगरूर और कपूरथला में मेडिकल कॉलेज भी बनाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों की व्यवस्था के कारण विदेश जाने के लिए मजबूर हुए लोग अब वापस लौट रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार ने केवल दो वर्षों में 43,000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की हैं।
(इनपुट-भाषा)
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | चण्डीगढ़ (cities News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

Pushpendra kumar author

पुष्पेंद्र यादव यूपी के फतेहुपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। बचपन एक छोटे से गांव में बीता और शिक्षा-दीक्षा भी उसी परिवेश के साथ आगे बढ़ी। साल 2016 स...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited