भ्रष्टाचार के खिलाफ पंजाब सरकार का तगड़ा एक्शन, 52 पुलिस अधिकारियों को किया बर्खास्त
52 Police Officers Dismissed: पंजाब सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए 52 पुलिस अधिकारियों को बर्खास्त किया गया है। भगवंत मान की सरकार ने इससे पहले मुक्तसर के डिप्टी कमिश्नर को निलंबित किया था। भ्रष्टाचार से निपटने के लिए पंजाब सरकार ने वाट्सएप नंबर 9501200200 जारी किया था, ताकि भ्रष्टाचारियों के खिलाफ लोग शिकायत कर सकें।

पंजाब सरकार का बड़ा एक्शन। (File Photo)
Punjab Government's Action against Corruption: पंजाब की भगवंत मान सरकार ने बुधवार को पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई की है। सरकार ने भ्रष्टाचार में लिप्त 52 पुलिस अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया है। यह पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) सरकार की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है।
भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई कर रही AAP सरकार
पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार लगातार भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इससे पहले भ्रष्टाचार के आरोप में मुक्तसर के डिप्टी कमिश्नर (डीसी) राजेश त्रिपाठी को निलंबित किया गया था। गौरतलब है कि पंजाब सरकार ने सभी संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट रूप से चेतावनी दी थी कि अगर वे अपने क्षेत्र में भ्रष्टाचार पर नियंत्रण करने में विफल रहते हैं, तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इसके अलावा, राज्य सरकार ने यह भी सुनिश्चित किया था कि भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई का मूल्यांकन जनता और स्थानीय विधायकों से लिया जाएगा। इससे यह सुनिश्चित किया जाएगा कि क्षेत्रीय स्तर पर भ्रष्टाचार को खत्म करने के प्रयास सही दिशा में हो रहे हैं और अधिकारी अपने कर्तव्यों का पालन कर रहे हैं।
पंजाब सरकार की ओर से उठाया गया यह कदम भ्रष्टाचार पर काबू पाने और सरकार के कामकाजी माहौल को पारदर्शी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस कदम का उद्देश्य भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करना और पंजाब को एक स्वच्छ और पारदर्शी प्रशासन देना है।
इससे पहले भी पंजाब सरकार ने भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। भ्रष्टाचार से निपटने के लिए पंजाब सरकार ने वाट्सएप नंबर 9501200200 जारी किया था, ताकि भ्रष्टाचारियों के खिलाफ लोग शिकायत कर सकें। सरकारी आंकड़े दावा करते हैं कि इसके बाद भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है। इस नंबर के जारी होने के बाद सरकार को भ्रष्टाचार के कई मामले मिले और जांच के बाद गिरफ्तारियां भी हुईं। जानकारी के अनुसार, विजिलेंस ने भ्रष्टाचार में लिप्त मंत्रियों से लेकर आईएएस अधिकारियों तक पर शिकंजा कसा है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। चण्डीगढ़ (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

मैं टाइम्स नाउ नवभारत (Timesnowhindi.com) से जुड़ा हुआ हूं। कलम और कागज से लगाव तो बचपन से ही था, जो धीरे-धीरे आदत और जरूरत बन गई। मुख्य धारा की पत्रक...और देखें

UP : कौशांबी में बड़ा रोड एक्सीडेंट, नेशनल हाईवे पर डंपर से टकराई कार; 5 लोगों की मौत

Monsoon 2025: दरवाजे पर आ गया मानसून, बादल बरसेंगे झूम-झूम; मौसम विभाग ने दी बड़ी चेतावनी

Yoga Day 2025: दिल्ली में सुबह 4 बजे से दौड़ेंगी मेट्रो, योग दिवस के लिए DMRC ने बनाया खास प्लान

मगध प्रमंडल में आगामी बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर प्रमंडल स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न, मुख्य सचिव ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

जेल में कहां से आए रुपये? अतीक अहमद के बेटे के पास से नोट बरामद; नैनी सेंट्रल जेल के डिप्टी जेलर और वार्डन सस्पेंड
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited