भ्रष्टाचार के खिलाफ पंजाब सरकार का तगड़ा एक्शन, 52 पुलिस अधिकारियों को किया बर्खास्त
52 Police Officers Dismissed: पंजाब सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए 52 पुलिस अधिकारियों को बर्खास्त किया गया है। भगवंत मान की सरकार ने इससे पहले मुक्तसर के डिप्टी कमिश्नर को निलंबित किया था। भ्रष्टाचार से निपटने के लिए पंजाब सरकार ने वाट्सएप नंबर 9501200200 जारी किया था, ताकि भ्रष्टाचारियों के खिलाफ लोग शिकायत कर सकें।



पंजाब सरकार का बड़ा एक्शन। (File Photo)
Punjab Government's Action against Corruption: पंजाब की भगवंत मान सरकार ने बुधवार को पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई की है। सरकार ने भ्रष्टाचार में लिप्त 52 पुलिस अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया है। यह पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) सरकार की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है।
भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई कर रही AAP सरकार
पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार लगातार भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इससे पहले भ्रष्टाचार के आरोप में मुक्तसर के डिप्टी कमिश्नर (डीसी) राजेश त्रिपाठी को निलंबित किया गया था। गौरतलब है कि पंजाब सरकार ने सभी संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट रूप से चेतावनी दी थी कि अगर वे अपने क्षेत्र में भ्रष्टाचार पर नियंत्रण करने में विफल रहते हैं, तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इसके अलावा, राज्य सरकार ने यह भी सुनिश्चित किया था कि भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई का मूल्यांकन जनता और स्थानीय विधायकों से लिया जाएगा। इससे यह सुनिश्चित किया जाएगा कि क्षेत्रीय स्तर पर भ्रष्टाचार को खत्म करने के प्रयास सही दिशा में हो रहे हैं और अधिकारी अपने कर्तव्यों का पालन कर रहे हैं।
पंजाब सरकार की ओर से उठाया गया यह कदम भ्रष्टाचार पर काबू पाने और सरकार के कामकाजी माहौल को पारदर्शी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस कदम का उद्देश्य भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करना और पंजाब को एक स्वच्छ और पारदर्शी प्रशासन देना है।
इससे पहले भी पंजाब सरकार ने भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। भ्रष्टाचार से निपटने के लिए पंजाब सरकार ने वाट्सएप नंबर 9501200200 जारी किया था, ताकि भ्रष्टाचारियों के खिलाफ लोग शिकायत कर सकें। सरकारी आंकड़े दावा करते हैं कि इसके बाद भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है। इस नंबर के जारी होने के बाद सरकार को भ्रष्टाचार के कई मामले मिले और जांच के बाद गिरफ्तारियां भी हुईं। जानकारी के अनुसार, विजिलेंस ने भ्रष्टाचार में लिप्त मंत्रियों से लेकर आईएएस अधिकारियों तक पर शिकंजा कसा है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। चण्डीगढ़ (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
मैं टाइम्स नाउ नवभारत (Timesnowhindi.com) से जुड़ा हुआ हूं। कलम और कागज से लगाव तो बचपन से ही था, जो...और देखें
आज का मौसम, 31 March 2025 IMD Winter Weather Forecast LIVE: दिल्ली-एनसीआर में आज गर्मी से राहत, पहाड़ों पर बर्फबारी का सिलसिला जारी, इन जगहों पर होगी बारिश
अलग है इस मुस्कान की कहानी, जिसका प्रेमी ही पति बना और कातिल भी; फिर लाश ठिकाने लगा दी
UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में दिखने लगे गर्मी के तेवर, कई जिलों में तापमान 40 के पार, लू जैसे हालात
केजरीवाल सरकार के दौरान लगे 2.6 लाख CCTV कैमरा का ऑडिट कराएगी दिल्ली की रेखा सरकार
Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में खत्म हुए राहत के दिन, अब गर्मी के दिखेंगे तेवर, तेजी से बढ़ेगा पारा
PM Modi Private Secretary: कौन है निधि तिवारी, जो बनी हैं पीएम मोदी की प्राइवेट सेक्रेटरी
तेजस्वी प्रकाश की माँ ने 30 मिनट में ही करण कुन्द्रा को सौंप दी थी अपनी बेटी, एक्टर ने की अपनी गर्लफ्रेंड की इस अदा की तारीफ
रणवीर अल्लाहबादिया की वापसी पर आशीष चंचलानी ने उड़ाया मजाक, अपूर्वा मखीजा ने बड़े भाई को ऐसे किया सपोर्ट
अलग है इस मुस्कान की कहानी, जिसका प्रेमी ही पति बना और कातिल भी; फिर लाश ठिकाने लगा दी
UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में दिखने लगे गर्मी के तेवर, कई जिलों में तापमान 40 के पार, लू जैसे हालात
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited