पुलिस वैन में दरिंदगी! Haryana में कैदियों ने महिला के साथ किया रेप, डॉक्यूमेंट में व्यस्त थे पुलिसकर्मी

Haryana News: हरियाणा में एक महिला कैदी ने आरोप लगाया है कि पुलिस वैन में उसके साथ दो कैदियों ने रेप किया। पीड़िता को इलाज के लिए रोहतक PGIMS में लेकर गए थे। जहां कैदियों ने उसे नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Crime

पुलिस वैन में महिला कैदी के साथ रेप

Rape in Police Van: हरियाणा में एक महिला कैदी के साथ पुलिस वैन में बलात्कार की घटना सामने आई है। महिला कैदी ने आरोप लगाया है कि पुलिस वैन में मौजूद दो अन्य कैदियों ने उसके साथ रेप किया। इससे पहले कैदियों ने पीड़िता को नशीली हुई कोल्ड ड्रिंक पिलाई थी। बताया जा रहा है कि इस घटना के दौरान पुलिसकर्मी डॉक्यूमेंट्स से जुड़े काम में व्यस्त थे। जिंद पुलिस ने पीड़िता की शिकायत दर्ज कर ली है। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ धारा 376 के तहत जीरो एफआईआर दर्ज की है। रोहतक पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

महिला का PGIMS में चल रहा इलाज

जानकारी के अनुसार जिंद जिले में महिला कैदी 10 साल की सजा काट रही है। उसका रोहतक पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूज ऑफ मेडिकल साइंसेज (PGIMS) में इलाज चल रहा है। इसी सिलसिले में पुलिसकर्मी पीड़िता को अस्पताल लेकर गए थे। इस दौरान दो और कैदी भी मौजूद थे। पीड़िता ने शिकायत में कहा है कि पीजीआई अस्पताल में जब सुरक्षाकर्मी वैन को खड़ा करके कागजी कार्रवाई पूरी कर रहे थे। तभी कैदियों ने उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाई, जिसमें नशीला पदार्थ मिला हुआ था। जिसके बाद कैदियों ने उसके साथ रेप किया।

रोहतक पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस वैन में मौजूद दोनों कैदियों की पहचान मनीष और सतीश के रूप में हुई है, जो जींद जिले के एक गांव के निवासी हैं। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। यह घटना रोहतक पुलिस के क्षेत्र में हुई है, इसलिए FIR को रोहतक पुलिस के पास भेज दिया गया है। हालांकि एफआईआर में अपराध की तारीख का उल्लेख नहीं है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस हर एंगल से पीड़िता के लगाए आरोपों की जांच कर रही है। बताया गया है कि पीड़िता मादक पदार्थ तस्करी के मामले में जेल में सजा काट रही है। महिला कैदी ने इससे पहले कथित तौर पर तनाव के चलते आत्महत्या का प्रयास किया था।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | चण्डीगढ़ (cities News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

Pooja Kumari author

पूजा सितंबर 2023 से Timesnowhindi.com से जुड़ी हुई हैं। यहां बतौर कॉपी एडिटर सिटी न्यूज, मेट्रो- रेल और रोड इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, ...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited