इस दिन खुलेंगे गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट, शुरू होगी चारधाम यात्रा; देखें डेट एंड टाइम
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खोले जाने की घोषणा कर दी गई है। गंगोत्री-यमुनोत्री धाम की यात्रा शुरू होने के साथ इस साल की चारधाम यात्रा भी शुरू हो जाएगी। मां गंगा और यमुना की डोली अपने शीतकालीन निवास से प्रस्थान कर गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में विराजमान होगी।

इस दिन खुलेंगे गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट
Chardham Yatra 2025: उत्तराखंड में चारधाम की यात्रा की तैयारियां जोरों पर की जा रही है। एक के बाद एक चारों धामों के कपाट खुलने की तिथियों की घोषणा की जा रही है। बता दें कि हाल ही में गंगोत्री धाम के कपाट खोले जाने की तिथि की घोषणा की गई थी। इसके बाद अब यमुनोत्री धाम के कपाट खोलने की डेट भी जारी कर दी गई है। उत्तराखंड में स्थित गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट 30 अप्रैल से श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। इसी दिन से इस साल होने वाली चारधाम यात्रा की शुरुआत हो जाएगी। आइए आपको बताएं कपाट खुलने का शुभ मुहूर्त क्या है?
क्या है गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट खोलने का शुभ मुहूर्त
गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने बताया कि मंदिर के कपाट 30 अप्रैल यानी अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर सुबह 10:30 बजे खोल दिए जाएंगे। श्रद्धालु कपाट खुलने के बाद दर्शन कर पूजा-अर्चना कर सकते हैं। इसी के साथ गंगोत्री की यात्रा शुरू हो जाएगी। गंगोत्री के बाद अब यमुनोत्री के कपाट खोले जाने का शुभ मुहूर्त भी तय किया जा चुका है। जानकारी के अनुसार, यमुनोत्री धाम के कपाट 30 अप्रैल अक्षय तिथि के उपलक्ष पर 11:55 मिनट पर देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। कुछ ही दिनों में केदारनाथ धाम और बदरीनाथ धाम के कपाट खोलने की तिथियों की भी घोषणा की जाएगी।
गंगोत्री धाम के लिए प्रस्थान करेगी मां गंगा की डोली
जानकारी के लिए बता दें कि मां गंगा की पवित्र डोली 29 अप्रैल की दोपहर 12 बजे शीतकालीन निवास मुखबा गांव से गंगोत्री धाम के लिए प्रस्थान करेगी। बताया जा रहा है कि उस दिन मां की डोली भैरों घाटी में स्थित भैरव मंदिर में विश्राम करेगी। उसके बाद 30 अप्रैल की सुबह 9 बजे डोली गंगोत्री धाम पहुंचेगी और विधि-विधान से पूजा-अर्चना और हवन आदि करने के बाद 10:30 बजे कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।
यमुनोत्री के लिए इस दिन प्रस्थान करेगी मां की डोली
यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने से पहले 29 अप्रैल को मां यमुना की डोली शीतकालीन निवास खरसाली से मां गंगा की उत्सव डोली अगले 6 महीने के लिए प्रस्थान कर यमुनोत्री धाम में विराजमान होगी। यहां पहुंचने के बाद विधि पूर्वक पूजा-अर्चना करने के बाद मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रही हैं। नवबंर 2023 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं। वह इंफ्रा, डे...और देखें

घाटी में वंदे भारत पहुंचने की तारीख नजदीक है, पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी!

मेरे लिए बिहार पहले, बिहारी पहले... चिराग ने तोड़ी केंद्र की राजनीति पर चुप्पी

पश्चिम चंपारण में सनसनीखेज मामला; पेड़ से लटके मिले किशोर-किशोरी के शव, गांव में दहशत

MP: पचमढ़ी में तीन दिवसीय विधायक-सांसद ट्रेनिंग कार्यक्रम, अमित शाह करेंगे शुरुआत

आज का मौसम, 02 June 2025 IMD Weather Forecast LIVE: दिल्ली-यूपी में तेज हवाओं के साथ बरसेगा पानी, बिहार में 7 दिन तक भारी बारिश का अलर्ट; IMD ने जारी की बहु मौसम संबंधी चेतावनी
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited