केदारनाथ यात्रा के लिए तैयारियां तेज, पैदल मार्ग से बर्फ हटाने में जुटे 270 मजदूर, जल्द तैयार होगा रास्ता
Kedarnath Yatra: केदारनाथ यात्रा की तैयारियां तेज हो गई है। यात्रा शुरू होने से पहले पैदल मार्ग बर्फ हटाने का कार्य किया जा रहा है। बताया जा रहा है एक से दो दिन में रास्ता तैयार हो जाएगा।

केदारनाथ पैदल मार्ग से बर्फ हटाने में जुटे 270 मजदूर
Kedarnath Yatra: चारधाम यात्रा 2025 की तैयारी उत्तराखंड सरकार द्वारा जोरों से की जा रही है। यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथियों की घोषणा कर दी गई है। 30 अप्रैल से यमुनोत्री-गंगोत्री धाम के कपाट खुलने से चारधाम की यात्रा की शुरुआत हो गई है। इस बीच मई में शुरू होने वाली केदारनाथ यात्रा की तैयारियां की जा रही है। बता दें कि केदारनाथ पैदल मार्ग पर बर्फ हटाने का कार्य किया जा रहा है। बर्फ हटाने के लिए यहां 270 मजदूरों को लगाया गया है। अधिकांश पैदल मार्ग तक बर्फ काटकर रास्ता तैयार किया जा चुका है। एक-दो दिन के भीतर धाम तक पैदल मार्ग से बर्फ हटाकर पूरा रास्ता तैयार हो जाएगा।
अगले महीने शुरू होगी केदारनाथ यात्रा
केदारनाथ धाम की यात्रा शुरू होने में एक माह से भी कम का समय बचा हुआ है। प्रशासन द्वारा यात्रा की तैयारियां तेज हो गई है। केदारनाथ पैदल मार्ग पर बर्फ की मोटी परत जमी हुई है। बताया जा रहा है कि मजदूरों ने पैदल मार्ग से बड़े-बड़े ग्लेशियरों को काटकर रास्ता तैयार कर दिया है। मंदिर के निकट तक रास्ता तैयार हो गया है। एक से दो दिन में रास्ते पर जमी सारी बर्फ काट दी जाएगी और मंदिर तक का रास्ता सुगम हो जाएगा। धाम तक रास्ता तैयार होने के बाद आगामी यात्रा की तैयारियां धाम में भी शुरू की जाएंगी। जबकि द्वितीय चरण के पुनर्निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएंगे। तैयारियों के बाद माना जा रहा है कि केदारनाथ धाम यात्रा की तिथियों की भी घोषणा कर दी जाएगी।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रही हैं। नवबंर 2023 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं। वह इंफ्रा, डे...और देखें

मानसून में 60 दिनों तक बरसते हैं बादल, झारखंड का 'चेरापूंजी' है ये खास जिला

आज का मौसम, 25 June 2025 IMD Weather Forecast LIVE: यूपी-बिहार में मानसून मेहरबान, आज दिल्ली में भी दिख रही बारिश की आस

बिहार में गन-पिस्टल रखेंगे मुखिया और सरपंच, लाइसेंस देने का आया फरमान; DM-SP को निर्देश

Delhi Metro: मेट्रो फेज 4 को लेकर बड़ी खबर, पूरा हुआ दूसरी टनल का काम

Rudraprayag: उत्तराखंड में बड़ा हादसा; यात्रियों से भरी बस अलकनंदा नदी में गिरी, दो की मौत, 10 लापता
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited