Christmas 2024: देशभर में दिखी क्रिसमस की धूम, आधी रात को चर्च में उमड़े श्रद्धालु, मनाया प्रभू यीशू का जन्मदिन
Christmas Celebration in India: आज देश में क्रिसमस की धूम देखने को मिल रही है। मध्य रात में चर्च में श्रद्धालुओं की भीड़ चर्च में उमड़ी। लोगों ने प्रभु यीशु का जन्मोत्सव मनाया, साथ ही खास प्रार्थना भी की गई। वहीं गोवा में क्रिसमस के साथ ही टूरिस्टों के लिए नए साल का जश्न भी शुरू हो गया है।

क्रिसमस सेलिब्रेशन
Christmas 2024: आज देश में धूमधाम से क्रिसमस मनाया जा रहा है। गोवा से लेकर यूपी, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ समेत सभी राज्यों में प्रभु यीशू का जन्मोत्सव मनाया गया। दिल्ली में भी क्रिसमस की पूरी तैयारी की गई है। दिल्ली की सेक्रेड हार्ट कैथेड्रल, सेंट मार्टिन चर्च, सेंट थॉमस चर्च और सेंट मैरी चर्च जैसी प्रमुख चर्चों को इस खास अवसर पर खूबसूरती से सजाया गया है। साथ ही इन चर्चों के आसपास सुरक्षा के विशेष इंतजाम भी किए गए हैं। वहीं तमिलनाडु में भाजपा प्रमुख के.अन्नामलाई चेन्नई के अन्नाई वेलंकन्नी चर्च में क्रिसमस सेवा में शामिल हुए।
आधी रात से ही क्रिसमस समारोह शुरू
गोवा में बुधवार को गिरजाघरों में मध्यरात्रि की प्रार्थना सभा के साथ क्रिसमस समारोहों की शुरुआत हुई। इस दौरान शहर में बाजारों और घरों को सजाया गया है। हजारों श्रद्धालु प्रभु यीशु के जन्म का जश्न मनाने के लिए आधी रात से ही राज्य के गिरजाघरों में पहुंच गए थे। उन्होंने प्रार्थना की और ईसा मसीह की प्रशंसा में ‘कैरोल’ गाए।
नए साल के जश्न के लिए पहुंचे पर्यटक
लगभग 30 प्रतिशत ईसाई आबादी वाले गोवा के कई हिस्सों में क्रिसमस के मौके पर बुधवार तड़के तक सड़कों और समुद्र तटों पर बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी और पर्यटक देखे गए। इस त्योहार के साथ ही पर्यटकों के लिए नए साल का जश्न भी शुरू हो गया। पुलिस ने पूरे राज्य में कड़ी गश्त की, जहां क्रिसमस और नए साल के जश्न के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक पहले ही पहुंच चुके हैं। उत्तरी गोवा और दक्षिणी गोवा के पुलिस अधीक्षकों ने रात भर संवेदनशील इलाकों में गश्त की निगरानी की।
गोवा के सीएम ने दी शुभकामनाएं
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने क्रिसमस के अवसर पर लोगों, विशेषकर कैथलिक समुदाय को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह त्योहार शांति, करुणा और सद्भाव के मूल्यों की शिक्षा देता है। सावंत ने अपने संदेश में कहा कि क्रिसमस शांति और सद्भाव की भावना को पुनर्जीवित करता है।
उन्होंने कहा, "लोगों की भलाई के लिए अपना जीवन त्याग देने वाले यीशु मसीह का जीवन हमें शांति, करुणा, क्षमा, त्याग, भाईचारे और सद्भाव के शाश्वत मूल्यों की शिक्षा देता है।" मंगलवार को अपने क्रिसमस संदेश में गोवा और दमन के आर्कबिशप फादर फिलिप नेरी कार्डिनल फेराओ ने कहा, “युद्ध, विभाजन और पीड़ा से ग्रस्त संसार में, प्रभु यीशु का जन्म हमें याद दिलाता है कि ईश्वर हमारे साथ है। वह हमें प्रकाश और प्रेम की ओर ले जाता है।”
झारखंड में भी दिखा क्रिसमस का उत्साह
झारखंड में भी क्रिसमस का पर्व उत्साह के साथ मनाया जा रहा है और लोग शांति तथा समृद्धि के लिए प्रार्थना करने के मकसद से गिरजाघरों में एकत्र हुए। झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस अवसर पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं। गंगवार ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘प्रेम, सद्भाव और भाईचारे के प्रतीक क्रिसमस की हार्दिक बधाई तथा शुभकामनाएं। यह त्योहार आप सभी के जीवन में खुशियां, शांति और समृद्धि लाए।’’ रांची में मंगलवार मध्य रात्रि को हजारों लोग विशेष प्रार्थना के लिए विभिन्न गिरजाघरों में उमड़े। सेंट मैरी कैथेड्रल में रांची के आर्क बिशप विंसेंट आइंद की मौजूदगी में क्रिसमस समारोह का आयोजन किया गया।
रोशनी से जगमगाए चर्च
झारखंड के लोगों को शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा, ‘‘यह एक खुशी का अवसर है। यह उत्सव दिल से मनाया जाना चाहिए। हमारे दिल में एक-दूसरे के प्रति कोई ऊंच-नीच की भावना नहीं होनी चाहिए। हमें अपने बीच हर किसी को स्वीकार करना चाहिए, चाहे हमारी सांस्कृतिक, भाषाई या धार्मिक भिन्नताएं कुछ भी हों।’’ उन्होंने झारखंड में लोगों के बीच भाईचारा कायम रहने की प्रार्थना की। विभिन्न चर्चों में कैरोल तथा प्रार्थनाओं के साथ उत्सव मनाया गया और चर्चों को रंग-बिरंगी रोशनियों से सजाया गया। राज्य के प्रमुख शहरों में विभिन्न समारोहों में युवाओं को क्रिसमस गीतों, विशेषकर नागपुरी गीतों की धुनों पर थिरकते देखा गया।
(इनपुट - भाषा)
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

पूजा सितंबर 2023 से Timesnowhindi.com से जुड़ी हुई हैं। यहां बतौर कॉपी एडिटर सिटी न्यूज, मेट्रो- रेल और रोड इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, ...और देखें

आज का मौसम, 26 May 2025 IMD Weather Forecast LIVE: मौसम के बदलाव से गर्मी का कहर खत्म, उत्तर भारत में बरसात और तेज हवाओं का सिलसिला जारी

UP Weather: कहीं बरसात-कहीं तेज गर्मी का कहर, 31 मई तक जारी बारिश का सिलसिला, आज 22 जिलों में अलर्ट जारी

एक्सप्रेस-वे पर महिला के साथ अश्लील हरकत करने वाला नेता गिरफ्तार, CCTV आया था सामने

अश्लील नेता! BJP जिलाध्यक्ष का गंदा वीडियो वायरल; पार्टी ने मांगा जवाब; महिला कार्यकर्ता के साथ...

उत्तर प्रदेश में BJP ने अलग होगी निषाद पार्टी? पंचायत चुनाव अकेले लड़ने का संजय निषाद ने किया ऐलान
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited