Cold in Delhi UP: दिल्ली-UP में न्यूनतम तापमान गिरा धड़ाम, पहाड़ों में बर्फबारी से बढ़ी गलन

Cold in Delhi UP - राजधानी दिल्ली समेत उत्तर प्रदेश में ठंड का कहर शुरू हो गया है। पहाड़ों में बर्फबारी से मैदानी इलाकों में न्यूनतम पारा बहुत नीचे चला गया है, जिससे गलन बढ़ गई है।

Cold Update

दिल्ली-यूपी में बढ़ी गलन

दिल्ली: राजधानी और एनसीआर के जिलों समेत पूरे उत्तर प्रदेश में गलन भरी सर्दी लोगों के लिए परेशानी का सबब बनती जा रही है। सोमवार को सुबह न्यूनतम तापमान मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री नीचे 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि राजधानी में वायु गुणवत्ता 'बेहद खराब' श्रेणी में रही। मौसम विभाग ने आज आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं, पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते वेस्ट यूपी में ठंड का असर तेज हो रहा है। हवा के चलने से धूप में भी सर्दी का अहसास बढ़ता जा रहा है। न्यूनतम 6.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।

राजधानी में वायु प्रदूषण बरकरार

दिल्ली में सापेक्षिक आर्द्रता सुबह साढ़े आठ बजे 90 फीसदी दर्ज की गई। राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता (एक्यूआई) 333 दर्ज किया गया जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है। वहीं, अब जम्मू कश्मीर, हिमाचल राज्य में बर्फबारी का असर राजधानी तक पहुंच चुका है। पिछले कई दिनों से पारा लुढ़कता जा रहा है। सोमवार की सुबह न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

UP में धूप के बाद भी ठंड का असर

हालांकि, दिसंबर में पड़ रही ठंड के बीच दिन का तापमान रविवार को कम रहा। सुबह कोहरा नहीं दिखा और दिन में धूप के बाद भी ठंड का असर रहा मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो तापमान गिरने के साथ ठंड बढ़ेगी। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के मुताबिक, मौसम में नमी बढ़ने के साथ सर्दी का असर बढ़ रहा है। रात का तापमान भी गिर रहा है और दिन में भी कमी आ रही है। दो तीन दिन में दिन रात का तापमान और गिरेगा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | शहर (cities News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

Pushpendra kumar author

पुष्पेंद्र यादव यूपी के फतेहुपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। बचपन एक छोटे से गांव में बीता और शिक्षा-दीक्षा भी उसी परिवेश के साथ आगे बढ़ी। साल 2016 स...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited