हैलो फरमाइश! चीन बॉर्डर से डायरेक्ट पहुंचेगा मनोरंजन-खबरों का पैगाम; हिमाचल में शुरू हुआ खास रेडियो स्टेशन
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर स्थित पूह में सामुदायिक रेडियो स्टेशन का लोकार्पण किया गया है। यह रेडियो स्टेशन चीन की सीमा से सटे पूह क्षेत्र की दर्जनों पंचायतों के लोगों को सूचना, संस्कृति, मनोरंजन और क्षेत्रीय गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से शुरू किया गया है।

पूह सामुदायिक रेडियो स्टेशन
किन्नौर : सूर्या कमांड के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता ने हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के पूह आर्मी कैंप में एक सामुदायिक रेडियो स्टेशन का उद्घाटन किया। यह रेडियो स्टेशन चीन की सीमा से सटे पूह क्षेत्र की दर्जनों पंचायतों के लोगों को सूचना, संस्कृति, मनोरंजन और क्षेत्रीय गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। यह पहल विशेष रूप से सीमांत क्षेत्रों में नेटवर्क की समस्याओं के दौरान सूचनाओं के प्रसार को सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण है।
संस्कृति-सभ्यता से अवगत कराएगा रेडियो
लेफ्टिनेंट जनरल सेनगुप्ता ने उद्घाटन समारोह में कहा कि इस रेडियो स्टेशन का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती इलाकों के लोगों को महत्वपूर्ण सूचनाएं, संगीत, स्थानीय संस्कृति और सभ्यता से अवगत कराना है। यह स्टेशन न केवल मनोरंजन का साधन होगा, बल्कि आपात स्थिति में नेटवर्क की कमी के दौरान क्षेत्र की गतिविधियों और सूचनाओं को लोगों तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बनेगा। यह रेडियो स्टेशन सीमांत क्षेत्रों के लोगों को उनकी संस्कृति और सभ्यता से जोड़े रखने के साथ-साथ उन्हें सूचनाओं से अपडेट रखेगा। पूह जैसे सुदूर क्षेत्रों में, जहां संचार के साधन सीमित हैं, यह स्टेशन स्थानीय समुदायों के लिए एक वरदान साबित होगा।
इस अवसर पर लेफ्टिनेंट जनरल सेनगुप्ता ने हाल ही में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ हुई बैठक का भी जिक्र किया। इस बैठक में उत्तर भारत क्षेत्र के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल डीजी मिश्रा और ट्राई पिक्स ब्रिगेड के कमांडर ब्रिगेडियर अनुराग पांडे भी शामिल थे। बैठक का मुख्य एजेंडा हिमाचल प्रदेश में नागरिक-सैन्य सहयोग को बढ़ावा देना, रणनीतिक बुनियादी ढांचे का विकास, सीमा क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देना और पर्यटन की संभावनाओं को बढ़ाना था।
बैठक में भारतीय सेना और राज्य प्रशासन के बीच समन्वय को और मजबूत करने पर बल दिया गया। हिमाचल प्रदेश की भौगोलिक और रणनीतिक स्थिति को देखते हुए, भारतीय सेना सीमा सुरक्षा, राष्ट्रीय रक्षा और आपदा प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। लेफ्टिनेंट जनरल सेनगुप्ता ने बताया कि सेना और सरकार के बीच तालमेल से क्षेत्र में सुरक्षा चुनौतियों का सामना करने, आपदा प्रबंधन को प्रभावी बनाने और विकास कार्यों को गति देने में मदद मिलेगी।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

पुष्पेंद्र यादव यूपी के फतेहुपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। बचपन एक छोटे से गांव में बीता और शिक्षा-दीक्षा भी उसी परिवेश के साथ आगे बढ़ी। साल 2016 स...और देखें

गुरुग्राम में हिट एंड रन केस... तेज रफ्तार कार ने दो LLB छात्रों को रौंदा, एक की मौत

Delhi: छत से गिरी युवती की अस्पताल में मौत, परिवार ने आरोपी तौफीक पर लगाए गंभीर इल्जाम

Udaipur News: फ्रांसीसी महिला के साथ दरिदंगी, पार्टी के बाद आरोपी ने बनाया हवस का शिकार

खान सर की शादी का तीसरा रिसेप्शन, पार्टी में उमड़ा छात्रों का सैलाब; स्टूडेंट्स के लिए स्पेशल मेन्यू और मेहमाननवाजी

आज का मौसम, 24 June 2025 IMD Alert LIVE: यूपी में कैसा रहेगा कल का मौसम, जानिए बारिश होगी या नहीं, देखिए अपने शहरों में बारिश और तापमान का हाल
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited