ओडिशा में दाना चक्रवात, भारी बारिश और तेज हवाओं से बिगड़े हालात, 1.75 लाख एकड़ फसल बर्बाद होने की जताई आशंका

ओडिशा में दाना चक्रवात के कारण भारी बारिश और तेज हवाएं चल रही है। इस बीच बारिश के कारण 1.75 लाख एकड़ भूमि पर उपजी फसलें नष्ट हो जाने और 2.80 लाख एकड़ भूमि के जलमग्न हो जाने की आशंका जताई जा रही है।

Odisha Rain

ओडिशा रेन न्यूज

Cyclone Dana in Odisha: ओडिशा में भीषण चक्रवाती तूफान ‘दाना’ के कारण भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चल रही हैं। इसका असर फसलों पर भी पड़ रहा है। ओडिशा के कई जिलों में भारी बारिश से अति भारी बारिश का येलो, ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया गया है। कई स्थानों पर तेज हवाओं से पेड़ भी गिर गए हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को प्रारंभिक अनुमानों का हवाला देते हुए यह जानकारी दी कि बारिश के कारण 1.75 लाख एकड़ भूमि पर उपजी फसलें नष्ट हो जाने तथा 2.80 लाख एकड़ भूमि जलमग्न हो जाने की आशंका जताई जा रही है।

चक्रवात का फसलों को हो सकता है नुकसान

अधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार ने कृषि और राजस्व विभाग के अधिकारियों को चक्रवात के कारण फसल के नुकसान का आकलन करने का निर्देश दिया है। कृषि एवं किसान सशक्तिकरण विभाग के प्रधान सचिव अरबिंद पाधी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट करते हुए कहा कि "प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, भीषण चक्रवाती तूफान 'दाना' के कारण 1,75,000 एकड़ (69,995 हेक्टेयर) भूमि पर फैली फसल के नष्ट हो जाने की आशंका है। अनुमानित रूप से 2,80,000 एकड़ (1,12,310 हेक्टेयर) भूमि पर उपजी फसल के जलमग्न होने का संदेह है।" उन्होंने आगे कहा कि "हमने कृषि विभाग के क्षेत्रीय अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे राजस्व विभाग के सहकर्मियों के साथ मिलकर जिलाधिकारियों की निगरानी में दल बनाकर फसल नुकसान (33 प्रतिशत से अधिक और उससे अधिक) का आकलन करें और उसकी गणना करें।"

सरकार करेगी मुआवजे पर फैसला

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने शुक्रवार रात एक समीक्षा बैठक के दौरान कहा कि कृषि क्षेत्र में हुए नुकसान का अंतिम अनुमान विस्तृत रिपोर्ट से पता चलेगा, जिसके आधार पर सरकार किसानों के लिए मुआवजे पर फैसला करेगी। उन्होंने बताया कि लगभग आठ लाख लोगों को चक्रवात से बचाने के लिए स्थापित किए गए आश्रय स्थलों में स्थानांतरित किया गया है तथा मौसम में सुधार होने पर लोग अपने घर वापस जा सकते हैं। एक अधिकारी ने बताया कि चक्रवात के कारण करीब 22.42 लाख घरों में बिजली आपूर्ति बाधित हुई। अधिकारी के अनुसार, इनमें से 14.8 लाख घरों में शुक्रवार शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई, जबकि शेष घरों में शनिवार तक बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

(इनपुट - भाषा)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

लेटेस्ट न्यूज

varsha kushwaha author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रही हैं। नवबंर 2023 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं। वह इंफ्रा, डे...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited