Live Updates

Heat Wave Updates: दिल्ली एनसीआर में बदला मौसम, चली धूल भरी आंधी

हीटवेव अपडेट्स
Heat Wave Delhi, Gurgaon, Noida, Ghaziabad, Faridabad, NCR Heat Wave Alert Updates: दिल्ली एनसीआर में शुक्रवार शाम को धूल भरी आंधी चली। इससे पहले भीषण गर्मी और लू को देखते हुए दिल्ली में मौसम विभाग ने मंगलवार तक हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं नोएडा में भी गर्मी का प्रकोप जारी है, यहां IMD ने लू का येलो अलर्ट जारी किया है। भीषण गर्मी और लू से परेशान यूपी, बिहार और दिल्ली के लोग बस बारिश का इंतजार कर रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में 15 से 18 जून और यूपी में 20 जून तक मानसून प्रवेश कर सकता है। हीटवेव और मौसम को लेकर अन्य शहरों के समाचार इस प्रकार है -
Jun 14, 2024 | 07:01 PM IST

दिल्ली एनसीआर में बदला मौसम

दिल्ली एनसीआर में शुक्रवार को गर्मी से राहत मिली। शाम के समय धूल भरी आंधी चली। इससे पहले दिल्ली एनसीआर में हल्की बारिश की संभावना जताई गई थी।
Jun 14, 2024 | 02:44 PM IST

झारखंड में मानसून 19 जून के आसपास आने की संभावना

भीषण गर्मी और मानसून में देरी के कारण झारखंड में बारिश में कमी बढ़कर 54 प्रतिशत हो गई है तथा यह कमी और बढ़ सकती है, क्योंकि राज्य में मानसून 19 जून के आसपास आने की संभावना है।
Jun 14, 2024 | 01:14 PM IST

झारखंड में कब आएगा मानसून

मानसून धीरे-धीरे झारखंड सहित उत्तर भारत के अन्य राज्यों की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड में मानसून 16 जून तक दस्तक दे सकता है।
Jun 14, 2024 | 12:22 PM IST

मुंबई में बारिश के बाद जलभराव बना मुसीबत

मुंबई के अधिकतर हिस्सों में झमाझम बारिश हो रही है। बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली है। बारिश से जहां एक तरफ लोगों को राहत मिली है वहीं दूसरी तरफ लोगों को जलभराव के कारण कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
Jun 14, 2024 | 11:20 AM IST

यूपी के 32 जिलों में लू का येलो अलर्ट

यूपी के करीब 32 जिलों में मौसम विभाग ने लू का येलो अलर्ट भी जारी किया है। इन जिलों में सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बागपत,मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, बदायूं, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, फर्रुखाबाद, शाहजहांपुर, खीरी, हरदोई, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, बलिया,मऊ, गाजीपुर, आजमगढ़, सुल्तानपुर, अमबेड़कर नगर और सोनभद्र अन्य जिलों शामिल हैं।
Jun 14, 2024 | 10:35 AM IST

AAP सांसद राघव चड्ढा ने पंजाब से पार्टी के नवनिर्वाचित सांसदों से की मुलाकात

Jun 14, 2024 | 10:04 AM IST

गाजियाबाद में लू का येलो अलर्ट

यूपी के गाजियाबाद जिले में मौसम विभाग ने लू का येलो अलर्ट जारी किया है। यहां सुबह से ही गर्म हवाएं चल रही है। सुबह धूप निकलते ही भीषण गर्मी शुरू हो गई है। घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा है।
Jun 14, 2024 | 09:18 AM IST

यूपी के 16 जिलों में जारी लू का रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने यूपी के बहरचाई, गोंडा, गोरखपुर, आगरा, इटावा, बस्ती, संतकबीर नगर, कानपुर देहार, कानपुर नगर, फतेहपुर, बांदा, कौशांबी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, औरैया, प्रयागराज और चित्रकूट में लू का रेड अलर्ट जारी किया है।
Jun 14, 2024 | 08:08 AM IST

दिल्ली में बारिश की बौछार

मौसम विभाग ने दिल्ली के कई इलाकों में आज गरज के साथ बूंदाबांदी और बारिश की संभावना जताई है। भीषण गर्मी का प्रकोप झेल रहे लोगों को आज थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। साथ ही कई एरिया में लू का अलर्ट भी जारी किया गया है।
Jun 14, 2024 | 06:28 AM IST

दिल्ली में हीटवेव का अलर्ट

दिल्ली में हीटवेव का अलर्ट जारी है। शहर का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में राहत मिलने के आसार कम है। विभाग की वेदर रिपोर्ट के अनुसार, 19 जून तक हीटवेव का अलर्ट जारी रहेगा।
Jun 14, 2024 | 06:28 AM IST

नोएडा में लू का प्रकोप

उत्तर प्रदेश के नोएडा में भीषण गर्मी का प्रकोप खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। इसके साथ लू चलने से लोगों को अधिक परेशानी हो रही है। घरों से बाहर निकलते ही झुलसा देने वाली धूप का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने गर्मी और लू की स्थिति को देखते हुए मंगलवार तक लू का येलो अलर्ट जारी किया है।
Jun 14, 2024 | 06:28 AM IST

बिहार में मानसून

मौसम विभाग ने हाल ही में बिहार में मानसून पहुंचने की तिथि के बारे में जानकारी दी है। इसके अनुसार, बिहार में मानसून 15 से 17 जून के भीतर प्रवेश करेगा। मानसूनी बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।
Jun 14, 2024 | 06:27 AM IST

मध्य प्रदेश में इस दिन होगी मानसून की एंट्री

मध्य प्रदेश में भी लोग भीषण गर्मी का प्रकोप झेल रहे हैं। इस बीच मौसम विभाग ने अच्छी खबर दी है। विभाग के अनुसार, लोगों को बारिश का अब अधिक इंतजार नहीं करना होगा, क्योंकि मानसून 17 से 18 जून तक मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगा। इस दौरान प्रदेश मे झमाझम बारिश होगी।
Jun 14, 2024 | 06:27 AM IST

हरियाणा में भीषण गर्मी

दिल्ली, यूपी के जैसे ही हरियाणा में लोगों का हाल बेहाल हो गया है। यहां पानीपत में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। लू की स्थिति बनी हुई है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में बारिश की कोई संभावना नहीं है।