Live Updates

Severe Heat Wave Updates: 7 राज्यों में 5 दिन हीटवेव का रेड अलर्ट, राजस्थान में पारा 49 डिग्री, चक्रवात रेमल का बिहार में भी असर

Severe Heat Wave Updates: 7 राज्यों में 5 दिन हीटवेव का रेड अलर्ट, राजस्थान में पारा 49 डिग्री, चक्रवात रेमल का बिहार में भी असर

हीटवेव लाइव अपडेट्स

Heat Wave Delhi, Gurgaon, Noida, Ghaziabad, Faridabad, NCR Severe Heat Wave Alert Updates: 7 राज्यों में 5 दिन हीटवेव का रेड अलर्ट घोषित। उत्तर भारत के अधिकतर इलाकों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी। बढ़ती गर्मी और लू के बीच लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। मौसम विभाग ने राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश, यूपी, दिल्ली जैसे विभिन्न राज्यों में लू का ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया है। अस्पतालों में लू लगने से बीमार पड़ने के मामले भी बढ़ते जा रहे हैं। इस बीच आपको बताएं विभिन्न शहरों में आज कैसा हैं मौसम के मिजाज-

May 25, 2024 | 04:40 PM IST

7 राज्यों में 5 दिन हीटवेव का रेड अलर्ट, जानें कहां कितना तापमान

उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में पारा 40 से 49 डिग्री के बीच पहुंच गया है। लू के थपेड़ों के बीच दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात में अगले 5 दिन हीटवेव का असर रहेगा। इन सभी राज्यों में लू का रेड अलर्ट घोषित किया गया है।
May 25, 2024 | 03:20 PM IST

चक्रवात रेमल का बिहार में भी असर, आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट

चक्रवात रेमल का बिहार में भी असर, आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट, पढे़ें पूरी खबर
May 25, 2024 | 11:33 AM IST

बिहार में अगले 2 दिन में बारिश का अलर्ट

बिहार की राजधानी पटना समेत अन्य जिलों में भीषण गर्मी है। लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हैं। हालांकि, मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में राज्य में बारिश की संभावना व्यक्त की है।
May 25, 2024 | 08:18 AM IST

भीषण गर्मी में दिल्ली में मतदान शुरू

दिल्ली में आज लोकसभा चुनाव 2024 छठे चरण के मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है। भीषण गर्मी के बीच लोग अपने करीबी मतदान केंद्रों में वोटिंग के लिए पहुंच रहे हैं। लोकसभा चुनाव में अपनी भागीदारी देने के लिए पहुंचे मतदाता उत्साहित हैं।
May 25, 2024 | 07:10 AM IST

दिल्ली में हीटवेव का येलो अलर्ट

दिल्ली में आज लोकसभा चुनाव छठे चरण के मतदान होने हैं। गुरुवार को आए मौसम में बदलाव के बाद मौसम विभाग ने लू का रेड अलर्ट वापस लेकर 25 मई यानी आज के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
May 25, 2024 | 06:42 AM IST

गर्मी से राजस्थान में 13 लोगों की मौत

राजस्थान में तापमान बढ़ने के साथ लू की स्थिति भी बनी हुई है। भीषण गर्मी झेल रहे राजस्थान का बूरा हाल हो गया है। यहां गर्मी के चलते करीब 13 लोगों की मौत हो गई है।
May 25, 2024 | 06:42 AM IST

यूपी में लू के साथ रात में भी गर्मी का अलर्ट जारी

दिन से तापमान के साथ यूपी में राते भी गर्म होने लगी है। मौसम विभाग ने यूपी में लू के अलर्ट के साथ गर्म रातों का अलर्ट भी जारी किया है। विभाग ने बताया कि यूपी में अब, यूपी के विभिन्न शहरों में रात में भी भीषण गर्म का प्रकोप जारी रहेगा।
May 25, 2024 | 06:42 AM IST

जम्मू-कश्मीर के राजौरी के कई हिस्सों में भारी बारिश

May 25, 2024 | 06:41 AM IST

मध्य प्रदेश में जारी गर्मी का कहर

उत्तर भारत के अन्य राज्यों के जैसे ही मध्य प्रदेश में भी गर्मी का कहर बरस रहा है। यहां तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग ने अगले 9 दिनों तक भीषण गर्मी पड़ने के आसार जताए हैं। इतना ही नहीं निवाड़ी, गुना और अशोकनगर में गर्मी का रेड अलर्ट भी जारी कर दिया गया है।

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited