Live Updates

Heat Wave Live Updates: दिल्ली में चार दिन के लिए लू का येलो अलर्ट, यूपी के 22 जिलों में जारी लू का अलर्ट

Heat Wave Live Updates: दिल्ली में चार दिन के लिए लू का येलो अलर्ट, यूपी के 22 जिलों में जारी लू का अलर्ट

Heat Wave Live Updates: दिल्ली में चार दिन के लिए लू का येलो अलर्ट, यूपी के 22 जिलों में जारी लू का अलर्ट

Heat Wave Delhi, Gurgaon, Noida, Ghaziabad, Faridabad, NCR Severe Heat Wave Alert Live Updates: दिल्ली में सोमवार से चार दिन तक लू चलने की संभावना है, उत्तर प्रदेश में 13 जून तक लू चलने के आसार हैं, रविवार को प्रदेश में सबसे गर्म शहर प्रयागराज रहा। इनके अलावा राज्‍यों के मौसम से जुड़ी अपडेट ये हैं :

Jun 10, 2024 | 05:47 PM IST

यूपी में अगले 5 दिन तक हीटवेट का कहर

पूरे देश में गर्मी और हीटवेव का कहर बरस रहा है। यूपी के कई शहर भी इसके चपेट में हैं, जहां हीटवेव से लोगों का बुरा हाल है। विभाग के मुताबिक अगले 5 दिनों तक हीटवेव का कहर बरकरार रहने वाला है। जिसमें, लखनई, बाराबंकी और हरदोई सहित कई अन्य शहर शामिल हैं।
Jun 10, 2024 | 04:23 PM IST

दिल्ली में हीटवेव का कहर बरकरार, येलो अलर्ट जारी

दिल्ली में गर्मी का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। विभाग ने दिल्ली में अगले 3 दिनों के लिए हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी और उसके बाद अगले 4 दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
Jun 10, 2024 | 01:49 PM IST

राजस्थान में कब आएगा मानसून

राजस्थान में गर्मी का कहर जारी है। यहां भीषण गर्मी झेल रहे लोग मानसून का इंतजार कर रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 25 से 6 जुलाई के बीच आने की संभावना है।
Jun 10, 2024 | 12:48 PM IST

हरियाणा में 42 पहुंचा तापमान

हरियाणा में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। यहां तापमान 42 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। कई स्थानों पर भीषण गर्मी से परेशान लोगों को बिजली और पानी की समस्या से भी जूझना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, 15 जून तक यहां बारिश आने की कोई संभावना नहीं है।
Jun 10, 2024 | 10:53 AM IST

बिहार में चढ़ा गर्मी का पारा

बिहार के लोग गर्मी से बेहाल हैं। यहां तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। मौसम विभाग ने 10 जिलों में भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में बक्सर, भोजपुर, औरंगाबाद, बांका, नवादा, पटना, शेखपुरा, नालंदा, मुंगेर और अरवल शामिल है।
Jun 10, 2024 | 09:26 AM IST

झारखंड में जारी हीटवेव का अलर्ट

झारखंड में मौसम विभाग ने 12 जून तक हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। झुलसा देने वाली गर्मी से परेशान लोग मानसून का इंतजार कर रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड में मानसून 15 जून तक प्रवेश कर सकता है।
Jun 10, 2024 | 08:19 AM IST

गुजरात के भावनगर में तेज आंधी और बारिश

Jun 10, 2024 | 07:32 AM IST

यूपी के 22 जिलों में जारी लू का अलर्ट

उत्तर प्रदेश के 22 जिलों में मौसम विभाग ने लू का अलर्ट जारी किया है। इसमें आगरा, अलीगढ़, बांदा, बाराबंकी, बरेली, चंदौली, चित्रकूट, फतेहपुर, गाजीपुर, गोरखपुर, हमीरपुर, जौनपुर, झांसी, कन्नौज, कानपुर नगर, कानपुर देहात, कुशीनगर, मैनपुरी, लखनऊ, प्रयागराज, मथुरा और वाराणसी शामिल है। इन जिलों में 12-13 जून तक लू की स्थिति बनी रहेगी।
Jun 10, 2024 | 06:38 AM IST

दिल्ली में चार दिन के लिए लू का येलो अलर्ट

दिल्ली में सोमवार से चार दिन तक लू चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने राजधानी में लू का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 45 डिग्री के पार जा सकता है। आज दिल्ली में चिलचिलाती और उमस भरी गर्मी परेशान करेगी। शाम के समय धूल भरी आंधी के साथ सतही हवाएं भी चल सकती हैं। जिसकी रफ्तार 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रहेगी।
Jun 10, 2024 | 06:38 AM IST

नरेला रहा सबसे गर्म इलाका

दिल्ली में रविवार को सुबह से ही तेज गर्मी ने परेशान किया। मौसम विभाग के अनुसार कल राजधानी में अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं 61 फीसदी तक अधिकतम आर्द्रता रही। रविवार को दिल्ली का सबसे गर्म इलाका नरेला रहा। यहां का अधिकतम तापमान 45.7 डिग्री दर्ज किया गया।
Jun 10, 2024 | 06:38 AM IST

मुंबई में भारी बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जलभराव

Jun 10, 2024 | 06:38 AM IST

13 जून तक लू चलने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में 13 जून तक लू चलने की संभावना है। अगले पांच दिनों में हल्के बादल भी छाए रह सकते हैं। इसके अलावा कानपुर मंडल समेत पूर्व यूपी के अलग-अलग हिस्सों में भीषण लू चलने के आसार हैं। ऐसे में धूप से बचने की सलाह दी गई है।
Jun 10, 2024 | 06:38 AM IST

यूपी का सबसे गर्म शहर रहा प्रयागराज

उत्तर प्रदेश में नौतपा से शुरू हुआ गर्मी का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा। रविवार को प्रदेश में सबसे गर्म शहर प्रयागराज रहा। यहां तापमान 45 डिग्री के ऊपर रहा। वहीं कानपुर प्रदेश का दूसरा सबसे गर्म शहर रहा। जहां का तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited