दिल्ली में बरसात का सिलसिला जारी, आज भी हल्की बारिश की संभावना, जानें पूरे हफ्ते कैसा रहेगा मौसम

आज का मौसम दिल्ली, 09 September 2024 Delhi mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली-एनसीआर में कई जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। इस पूरे हफ्ते दिल्ली में बारिश होने के आसार हैं।

दिल्ली के मौसम का हाल

मुख्य बातें
  • दिल्ली में आज बारिश से खुशनुमा बना रहेगा मौसम
  • कर्नाटक, आंध्र प्रदेश में मूसलाधार बारिश के आसार
  • उत्तराखंड और हिमाचल में लैंड स्लाइड का खतरा
Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली में बारिश के चलते मौसम सुहावना बना हुआ है। रविवार को भी कई जगहों पर बारिश देखने को मिली। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में हल्की-फुल्की बारिश हो सकती है। जिससे मौसम भी खुशनुमा बना रहेगा। दिल्ली में इस पूरे हफ्ते बादलों की आवाजाही देखने को मिलेगी। साथ ही बारिश होने की भी संभावना बनी हुई है।

दिल्ली में आज हल्की बारिश के आसार

दिल्ली-एनसीआर में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे। साथ ही हल्की बारिश होने की भी संभावना है। सोमवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री तक रह सकता है। दिल्ली में 10 से 12 सितंबर तक बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। इस दौरान हल्की बारिश होने का भी अनुमान है। इसके बाद 13 और 14 सितंबर को भी गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हो सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री के आसपास रह सकता है।
End Of Feed