दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, दिन में अभी भी तेज धूप का सितम, जानें आज के मौसम का हाल
आज का मौसम दिल्ली, 12 October 2024 Delhi mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली में अभी भी दिन के समय तेज गर्मी पड़ रही है। आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। आइए जानें कि आज दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा?

आज दिल्ली का मौसम
Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली-एनसीआर में ठंड की दस्तक होनी शुरू हो गई है। शुक्रवार को दिल्ली के तापमान में सीजन की पहली बड़ी गिरावट देखने को मिली है। कई इलाकों में 20 डिग्री के आसपास तापमान दर्ज किया गया है। इन इलाकों में रात के समय हल्की ठंड महसूस होने लगी है। हालांकि दोपहर में अभी भी कड़ाके की धूप निकल रही है। जिसके चलते दिन में लोग गर्मी से परेशान हो रहे हैं। वहीं सुबह और रात के समय मौसम सुहावना बना हुआ है और गर्मी से भी राहत है। आने वाले दिनों में दिल्ली के तापमान में कुछ और गिरावट आने की संभावना है। आइए जानते हैं कि आज राजधानी का मौसम कैसा रहने वाला है?
आज दिल्ली में छाए रहेंगे हल्के बादल
मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा सकता है। आज नोएडा, गाजियाबाद समेत एनसीआर के अन्य शहरों में भी ऐसा ही तापमान रह सकता है। दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री रहा।
ये भी पढ़ें - आज का मौसम, 12 October 2024 LIVE: दिल्ली-यूपी में गर्मी से लोग परेशान, दक्षिण भारत में बारिश का सिलसिला जारी
आने वाले दिनों में दिल्ली का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में 13 और 14 अक्टूबर को आसमान में आंशिक तौर पर बादल छाए रहने के आसार हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 से 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है। 15 अक्टूबर को आसमान साफ रहने की संभावना है। जिसके बाद 16 अक्टूबर को फिर आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। वहीं 17 अक्टूबर को मौसम साफ रहने के आसार हैं। 15 से 17 अक्टूबर तक दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री के आसपास रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 21 डिग्री तक रहने की संभावना है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। दिल्ली (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

पूजा सितंबर 2023 से Timesnowhindi.com से जुड़ी हुई हैं। यहां बतौर कॉपी एडिटर सिटी न्यूज, मेट्रो- रेल और रोड इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, ...और देखें

मराठी मानुष की शक्ति के आगे हारी महाराष्ट्र सरकार- फडणवीस ने त्रिभाषा नीति पर वापस लिया आदेश तो बोले उद्धव ठाकरे

Delhi News: नौकरी से निकाले जाने पर गुस्साया वर्कर, मैनेजर पर किया पेपर कटर से ताबड़तोड़ वार

Kota Accident: कोटा में रफ्तार का कहर, ट्रक ने मोटरसाइकिल को मारी जोरदार टक्कर, दो बच्चों समेत तीन की मौत

कल का मौसम 30 June 2025 : बारिश होगी धमाकेदार, फटेंगे बादल आएगा तूफान! वज्रपात-बाढ़ से सावधान

दिल्ली के इस पार्क में बनेगा 'क्लीन एयर जोन', वायु प्रदूषण से निपटने की सरकार ने बनाई खास योजना
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited