दिल्ली में अचानक बदला मौसम, आज तेज हवाओं संग बारिश का येलो अलर्ट, जानें पूरे हफ्ते की Weather Update
आज का मौसम दिल्ली, 18 September 2024 Delhi mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली में मौसम ने फिर करवट ली है। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में दो दिन हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। आज येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

दिल्ली का मौसम
Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली-एनसीआर में बीते दो दिनों से बारिश थमी हुई थी। लेकिन मंगलवार शाम को कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई। जिससे तापमान में गिरावट देखने को मिली। बारिश के कारण दिल्ली की कई सड़कों पर जलजमाव हो गया। जिससे ट्रैफिक जाम की समस्या भी हुई। दिल्ली में बारिश पर लगे ब्रेक के बाद मॉनसूनी गतिविधियां फिर से तेज हो गई हैं। आज राजधानी में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। विदा होने से पहले मॉनसून अभी और भिगोने वाला है।
दो दिन बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। आज गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। साथ ही 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। 19 सितंबर को भी कहीं-कहीं हल्की बारिश होने के आसार हैं। जिसके बाद 20 से 23 सितंबर तक आसमान में हल्के बादल छाएं रहेंगे। लेकिन बारिश होने की नहीं दिख रही है। इस दौरान अधिकतम तापमान 33-35 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।
ये भी पढ़ें - आज का मौसम, 18 September 2024 LIVE: यूपी मे चक्रवाती तूफान यागी का असर, दिल्ली में बारिश का येलो अलर्ट जारी
तेज हवाओं संग हुई बारिश
दिल्ली में शनिवार के बाद से बारिश का सिलसिला थमा हुआ है। जिस वजह से तापमान के साथ गर्मी में बढ़ोत्तरी हुई। मंगलवार को सुबह से ही अधिकतर इलाकों में तेज धूप निकली। इस दौरान बादलों की आवाजाही भी लगी रही। शाम को पांच बजे के बाद मौसम ने करवट बदली और आसमान में काले बादल छा गए। जिसके बाद कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई हुई। मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं आर्द्रता का स्तर 78 से 67 फीसदी तक रहा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | दिल्ली (cities News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

पूजा सितंबर 2023 से Timesnowhindi.com से जुड़ी हुई हैं। यहां बतौर कॉपी एडिटर सिटी न्यूज, मेट्रो- रेल और रोड इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, ...और देखें

रतलाम में MP Rise 2025 कॉन्क्लेव का शुभारंभ, औद्योगिक विकास-कौशल और रोजगार का दिखेगा संगम

आज का मौसम, 27 June 2025 IMD Weather Forecast LIVE: आज का मौसम, 27 June 2025 IMD Alert LIVE: बारिश और आंधी का अलर्ट, जानिए आज शाम का मौसम कैसा रहेगा पटना, लखनऊ, वाराणसी में

UP Post mortem Guidelines: यूपी में आई नई गाइडलाइन, अब 4 घंटों के भीतर होगा पोस्टमॉर्टम डिप्टी CM ब्रजेश पाठक के निर्देश

Rithala Factory Fire: शवों की पहचान के लिए परिजनों के दिए खून के नमूने, DNA टेस्टिंग की प्रक्रिया हुई शुरू

MP में तेल में खेल! अचानक बंद हुईं CM काफिले की गाड़ियां; वाहनों में भर दिया 'पानी युक्त डीजल'; पेट्रोल पंप सील
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited