दिल्ली में गर्मी से बेहाल लोग, हवाओं में फिर घुलने वाला है प्रदूषण का जहर, जानें आज के मौसम का हाल

आज का मौसम दिल्ली, 2 October 2024 Delhi mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली में आज आसमान साफ रहने वाला है और तेज धूप भी निकलेगी। इस पूरे हफ्ते बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने राजधानी की हवा बिगड़ने की भविष्यवाणी की है। आने वाले दिनों में हवा की गुणवत्ता काफी खराब हो सकती है।

आज दिल्ली का मौसम

Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली-एनसीआर में पिछले कई दिनों से बारिश का दौर थमा हुआ है और तेज धूप निकल रही है। जिससे तापमान भी बढ़ा हुआ है। मंगलवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। दिल्लीवासी अभी गर्मी की मार झेल रहे हैं। आने वाले दिनों में राजधानी में बारिश के कोई आसार नहीं है। फिलहाल तेज धूप निकलने का सिलसिला जारी रहने वाला है। वहीं दिल्ली की हवा में भी फिर से प्रदूषण नाम का जहर घुलने वाला है। मौसम विभाग ने 3 अक्टूबर से राजधानी की हवा बिगड़ने की भविष्यवाणी की है।

दिल्ली में आज आसमान साफ

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज मौसम साफ रहने वाला है। साथ ही अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तक रहने की संभावना है। एनसीआर के शहरों में भी ऐसा ही मौसम रह सकता है। 2 और 3 अक्टूबर को भी आसमान साफ रहेगा और तेज धूप निकलने का सिलसिला जारी रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिग्री तक रहने के आसार हैं। जिसके बाद 4 से 7 अक्टूबर तक आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। इस अवधि में अधिकमत तापमान 35 से 36 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिग्री तक रह सकता है।

सितंबर में 56 फीसदी अधिक हुई बारिश

IMD के अनुसार दिल्ली में सितंबर महीने में औसत से 56 फीसदी अधिक बारिश हुई है। इस अवधि में 192.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है, जबकि सामान्य तौर पर 123.5 मिमी बारिश होती है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में 25 सितंबर तक आमतौर पर मॉनसून विदा होता है। लेकिन इस साल मॉनसून का आगमन करीब एक सप्ताह की देरी से हुआ। इस वजह से विदाई में भी देरी हुई है। लेकिन इस सप्ताह मॉनसून के खत्म होने के आसार हैं। राजस्थान और गुजरात में 23 सितंबर से मॉनसून की वापसी शुरू हुई थी। अगले 2-3 दिन में राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर और कुछ अन्य उत्तरी क्षेत्रों में मॉनसून की विदाई हो जाएगी।
End Of Feed