Delhi-NCR Weather: दिल्ली में मौसम की गजब चाल, जनवरी में कपकपी छूटने की बजाय छूट रहा पसीना, जानें गणतंत्र दिवस पर कैसा रहेगा मौसम

आज का मौसम दिल्ली, 25 January 2025 Delhi mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली में फिलहाल सर्दी का एहसास कम हो गया है। साथ ही तापमान में भी पिछले कुछ दिनों से बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। आज भी दिल्ली में मौसम साफ रहने वाला है। साथ ही दोपहर में धूप भी खिलेगी। आइए जाने कि गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है?

delhi Weather

आज दिल्ली का मौसम

Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली में जनवरी के महीने में आमतौर पर कड़ाके की सर्दी होती है। इस साल भी जनवरी के शुरुआती दिनों में जोरदार ठंड पड़ रही थी। लेकिन अब मौसम के मिजाज बदले हुए हैं। दिल्ली में सर्दी का एहसास कम हो गया है। सुबह हल्का कोहरा देखने को मिल रहा है। वहीं दोपहर में तेज धूप निकलने से तापमान में भी बढ़ोत्तरी हो रही है। राजधानी में तापमान 20 डिग्री के पार पहुंच गया है। जिससे दिन में स्वेटर-जैकेट पहनने पर हल्की गर्मी महसूस हो रही है। आइए जानते हैं कि आज दिल्ली-एनसीआर का मौसम कैसा रहने वाला है:

दिल्ली में आज का मौसम

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार दिल्ली में आज आसमान साफ रहने वाला है। साथ ही उत्तर-पश्चिम दिशा से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। सुबह के समय हवा की स्पीड 8 किमी प्रति घंटे से कम रहने के आसार हैं। साथ ही सुबह हल्का कोहरा या धुंध भी छाया रह सकता है। दोपहर तक हवा की गति धीरे-धीरे बढ़कर 12 से 14 किमी प्रति घंटा होने की संभावना है। शाम और रात तक हवा की रफ्तार कम होकर 10 किमी प्रति घंटे से भी कम हो जाएगी। इस दौरान धुंध छाए रहने की संभावना है। आईएमडी के अनुसार शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है।

26 जनवरी को दिल्ली के मौसम का हाल

गणतंत्र दिवस के दिन 26 जनवरी को दिल्ली में मौसम साफ रहेग और धूप भी निकलेगी। इस दिन बारिश होने की संभावना नहीं है। हालांकि 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हल्की हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। सोमवार को भी मौसम साफ रहने का अनुमान है।

29 जनवरी से मौसम बदलने के आसार

मौसम विभाग के अनुसार इन दिनों में सामान्य तौर पर जोरदार ठंड पड़ती है। लेकिन पिछले कुछ दिनों से दिल्ली के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में इजाफा हो रहा है। जिसकी वजह पश्चिमी हवाएं हैं, जिसके कारण घना कोहरा नहीं पड़ रहा और बारिश नहीं हो रही है। साथ ही तेज धूप निकलने से भी तापमान में बढ़ोत्तरी हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ की वजह से 29 जनवरी को मौसम में बदलाव आने के आसार हैं।

ये भी पढ़ें - UP Weather Today: यूपी में मौसम के 3 रंग, कहीं बारिश और कोहरा तो कहीं तेज धूप; जानें कैसा रहेगा आज मौसम का हाल

शुक्रवार को दिल्ली में साफ रहा मौसम

दिल्ली में शुक्रवार को मौसम साफ रहा। दिन में तेज धूप भी देखने को मिली। जिससे तापमान भी सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। शुक्रवार को दिल्ली का अधिकत मतापमान 23.7 डिग्री रहा, जोकि सामान्सय से 3.4 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान नमी का स्तर अधिकतम 97 फीसदी और न्यूनतम 55 फीसदी रहा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। दिल्ली (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari author

पूजा सितंबर 2023 से Timesnowhindi.com से जुड़ी हुई हैं। यहां बतौर कॉपी एडिटर सिटी न्यूज, मेट्रो- रेल और रोड इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, ...और देखें

End of Article

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited