दिल्ली में मॉनसून जल्द देगा दस्तक, तीन दिन तक बारिश का येलो अलर्ट, वीकेंड पर सुहावना रहेगा मौसम

आज का मौसम दिल्ली, 26 June 2024 Delhi mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली में आज तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। यहां 29 और 31 जून को मॉनसून का प्रवेश होने वाला है। जिसके बाद मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है।

दिल्ली में जल्द आ रहा है मॉनसून

Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली में प्रचंड गर्मी और लू के थपेड़ों का दौरा खत्म हो गया है। राजधानी में पिछले कुछ दिनों से प्री-मॉनसून की बारिश हो रही है। लेकिन इससे नमी का स्तर बढ़ गया है, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी परेशान कर रही है। दिल्ली में जून के महीने में अब तक 6.4 मिमी बारिश दर्ज हुई है। इस वीकेंड दिल्लीवालों पर बारिश मेहरबान होने वाली है। साथ ही मॉनसून भी प्रवेश करने वाला है। दिल्ली में अगले तीन दिन तक बारिश होने वाली है। जिसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है।

आज तेज हवाओं संग होगी बारिश

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज दिल्ली में आसमान में बादल छाए रहेंगे। साथ ही हल्की बारिश भी हो सकती है। इस दौरान 25-35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलने की संभावना है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री के आसपास रह सकता है। राजधानी में 29 जून को मध्यम स्तर की बारिश होने का अनुमान है। साथ ही 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
End Of Feed