दिल्ली में अब बारिश की संभावना नहीं, तेज धूप से बढ़ेगा तापमान, IMD ने बताया कब तक विदा होगा मानसून

आज का मौसम दिल्ली, 29 September 2024 Delhi mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली-एनसीआर में अब मॉनसून की विदाई में कुछ ही दिन बचे हैं। लेकिन अब यहां बारिश होने की संभावना नहीं है। आइए जानते हैं कि आज दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा ?

आज दिल्ली का मौसम

Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली-एनसीआर में मॉनसून अब विदाई के आखिरी दौर में है। यहां के इलाकों में बारिश का सिलसिला भी थम सा गया है। अब राजधानी में अच्छी बारिश की संभावना बेहद कम है। बारिश की कमी के चलते तापमान में भी इजाफा देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में अगले 5-6 दिनों तक बारिस होने के कोई आसार नहीं है। इस दौरान अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी भी हो सकती है। दिल्ली में अगले तीन दिन तेज धूप निकलने वाली है। हालांकि मौसम में नमी कम होने की वजह से लोगों को पहले जैसी गर्मी नहीं झेलनी होगी।

दिल्ली में तापमान में बढ़ोत्तरी के आसार

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे। लेकिन बारिश होने का कोई अनुमान नहीं है। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है। दिल्ली के साथ ही एनसीआर के जिलों में भी ऐसा ही मौसम रहने वाला है। राजधानी में आने वाले दिनों में भी बारिश की कोई संभावना नहीं है। IMD के अनुसार 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को आसमान में बादल छाए रहेंगे। वहीं 2 अक्टूबर से 4 अक्टूबर तक आसमान साफ रहने वाला है। लेकिन इस दौरान बारिश होने की कोई संभावना नहीं जताई गई है। 30 सितंबर से 4 अक्टूबर तक अधिकतम तापमान 36 से 37 डिग्री तक रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री तक रहने की संभावना है।
End Of Feed