Delhi News: दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई नाबालिग, बिहार-नेपाल की सीमा से पकड़ा गया दिल्ली रेप का आरोपी

Delhi News: दिल्ली में 13 साल की बच्ची के साथ रेप और उसे गर्भवती बनाने वाले आरोप में दिल्‍ली पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और उसे बिहार-नेपाल की सीमा से गिरफ्तार करके दिल्ली वापस लाया गया।

Delhi Rape Case

दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई नाबालिग

तस्वीर साभार : भाषा
Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 13 साल की एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार करने और उसे गर्भवती करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी को बिहार-नेपाल की सीमा के पास से गिरफ्तार किया। दिल्ली पुलिस उपायुक्त (दक्षिण पश्चिम) रोहित मीणा ने बताया कि बच्ची के साथ बलातकार और उसके गर्भवती होने का ये मामला एक 1 को सामने आया था। बताया जा रहा है कि किसी दिक्कत के चलते उसकी मां उसे सफदरजंग अस्पताल लेकर गई थी। अस्पताल में जांच के दौरान उन्हें बेटी के गर्भवती होने की जानकारी मिली।
नाबालिग बच्ची के गर्भवती होने की सूचना अस्पताल द्वारा दिल्ली कैंट पुलिस को दी गई। सूचना प्राप्त करते ही पुलिसकर्मी अस्पताल पहुंचे और पीड़िता की मां से बात करते हुए उसका बयान दर्ज किया। पुलिस उपायुक्त ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि चूंकि पीड़िता नाबालिग है, इसलिए वह आरोपी के नाम के सिवा उसके बारे में ज्यादा कुछ नहीं बता पाई। उन्होंने कहा कि पीड़िता के परिवार के लोग भी आरोपी का ब्योरा नहीं दे पाये क्योंकि उनके पास उसका मोबाइल नंबर व अन्य जानकारी नहीं थी।

आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने बिछाया जाल

पुलिस ने नाबालिग का बलात्कार और उसे गर्भवती करने वाले आरोपी के बारे में जानकारी निकालने के लिए अपने मुखबिरों को सक्रिय किया। उनके माध्यम से पुलिस को जानकारी मिली की आरोपी नेपाल में छुपा बैठा है। तब आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने जाल बिछाया। पुलिस ने आरोपी को संपत्ति से संबंधित काम के बहाने बुलाया। संपत्ति से संबंधित काम के लिए आरोपी वापस आया। पुलिस आयुक्त ने बताया कि जब आरोपी सीमा पर पहुंचा तब पुलिसकर्मियों ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी को दिल्ली ले आई। आरोपी के खिलाफ भादंसं की धारा 376 (बलात्कार) एवं बाल यौन अपराध संरक्षण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसे मंगलवार को अदालत में पेश किया गया और अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | दिल्ली (cities News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited