Chhath Puja 2023: दिल्ली में छठ पूजा के लिए बढ़ाई गई सुरक्षा, कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन की सुविधा भी शुरू
दिल्ली में छठ के त्योहार को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है। रेलवे स्टेशनों पर कंट्रोल रूम भी बनाए गए है। साथ ही लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। यमुना के घाटों पर भी बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।
दिल्ली में छठ पूजा पर कड़ी सुरक्षा (फोटो साभार - istock)
यमुना घाटों पर बड़ी सुरक्षा
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ''आनंद विहार और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भीड़ को प्रबंधित करने तथा किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचने के लिए एक विशेष नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। इसके अलावा हेल्पलाइन नंबर भी सार्वजनिक किया गया है। किसी को भी कानून-व्यवस्था का उल्लंघन करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।'' उन्होंने बताया कि रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर चिकित्सक, एंबुलेंस व मोबाइल शौचलय लगाए गए हैं। यमुना नदी के किनारे छठ पूजा मनाने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्र होंगे, जिसके मद्देनजर भी दिल्ली पुलिस ने इंतजाम किए हैं। यमुना घाटों पर अतिरिक्त बलों को तैनात किया गया है साथ ही किनारों के आस-पास बाड़े और बैरिकैड लगाए गए हैं। इसके अलावा गोताखोरों को भी किनारों पर तैनात किया गया है।
बड़ी संख्या में महिला पुलिसकर्मी तैनात
उत्तर पूर्व दिल्ली के पुलिस उपायुक्त जॉय तिर्की ने बताया, ''महिलाओं की सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में महिला पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा।'' कई स्थानों पर छठ घाट बनाए गए हैं, जिनमें आईटीओ पुल, कल्याणवास, कोंडली नहर, मयूर विहार फेज-तीन, वजीराबाद घाट, अशोक नगर-हिंडन कट नहर, भलस्वा झील, मॉडल टाउन, जहांगीरपुरी झील, सूर्या घाट, कुदेसिया घाट, सोनिया विहार, गीता कॉलोनी, कालिंदी कुंज, मंगोलपुरी, नगरवन पार्क और सागरपुर शामिल हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | दिल्ली (cities News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल
End of Article
टाइम्स नाउ नवभारत author
अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना च...और देखें
End Of Feed
© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited