दिल्ली में जल संकट का खतरा! जल मंत्री आतिशी ने हरियाणा सीएम को लिखा पत्र, पानी की मात्रा बढ़ाने की मांग की

दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी को पत्र लिखकर पानी की मांग की है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि मुनक नहर से दिल्ली के लिए 1,050 क्यूसेक पानी छोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि पिछले कई दिनों से हरियाणा दिल्ली में पर्याप्त पानी नहीं छोड़ रहा है।

Atishi

दिल्ली की जल मंत्री आतिशी (फोटो साभार - ट्विटर)

तस्वीर साभार : भाषा
Delhi Water Crisis: दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने रविवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पत्र लिखकर अनुरोध किया कि मुनक नहर से राष्ट्रीय राजधानी के लिए 1,050 क्यूसेक पानी छोड़ा जाए, अन्यथा अगले एक-दो दिन में दिल्ली में बड़ा संकट पैदा हो सकता है। पत्र में उन्होंने कहा कि दिल्ली में सात जलशोधन संयंत्र (डब्ल्यूटीपी) यमुना से जल की आपूर्ति पर निर्भर हैं और कच्चे पानी की कमी के कारण हमारे जलशोधन संयंत्र अपनी अधिकतम क्षमता पर काम करने में असमर्थ हैं। उन्होंने कहा कि मुनक से दिल्ली को करीब 1,050 क्यूसेक पानी मिलना चाहिए, लेकिन आपूर्ति कम हो गई है।

दिल्ली में जल संकट गहराने का खतरा

आतिशी ने कहा, ‘‘मुनक नहर से पानी घटकर 840 क्यूसेक रह जाने से दिल्ली अपने सात जल संयंत्रों से पर्याप्त पानी नहीं जुटा पाएगी।’’ उन्होंने पत्र में कहा, "अगर हरियाणा आज पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं छोड़ता है तो अगले एक-दो दिन में दिल्ली में बड़ा संकट पैदा हो जाएगा, इसलिए मैं आपसे विनम्र अनुरोध करती हूं कि मुनक नहर से दिल्ली के लिए 1,050 क्यूसेक पानी छोड़ा जाए।"

मुनक नहर में नहीं छोड़ा जा रहा पर्याप्त पानी

पत्र में कहा गया, "जैसा कि आप जानते हैं, दिल्ली अपनी दैनिक जरूरतों के लिए यमुना के पानी पर निर्भर है। पिछले कुछ दिनों से हरियाणा मुनक नहर में पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं छोड़ रहा है। इसके परिणामस्वरूप राष्ट्रीय राजधानी में रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।"
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | दिल्ली (cities News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited