Bharat Darshan Park: फेज 2 का काम हुआ पूरा, इन ऐतिहासिक इमारतों को देखने का मिलेगा मौका
Bharat Darshan Park: भारत दर्शन पार्क फेज 2 का कार्य पूरा हो चुका है। इस पार्क में भारत की 17 ऐतिहासिक स्मारकों का निर्माण किया गया है। अब आप दिल्ली में भारत की 38 स्मारकों के दर्शन एक ही स्थान पर कर सकेंगे।

भारत दर्शन पार्क फेज 2
Bharat Darshan Park: दिल्ली के पंजाबी बाग में भारत दर्शन पार्क का निर्माण किया गया है। पहले फेस में 21 स्मारकों का निर्माण किया गया था और दुसरे फेज में 17 ऐतिहासिक स्मारकों का निर्माण किया गया है। दिल्ली के भारत दर्शन पार्क में बनी सारी ऐतिहासिक इमारतें कबाड़ से बनाई गई है। कबाड़ से देश की ऐतिहासिक इमारतों का निर्माण किया गया है। इन्हें देखने के लिए अब आपको बाहर जाने की आवश्यकता नहीं है। दिल्ली वालों के लिए ये एक अच्छा पिकनिक स्पॉट बन गया है। बता दें कि भारत दर्शन पार्क फेस 2 का कार्य पूरा हो चुका है। फेस 2 में आपको भारत के विभिन्न राज्यों की ऐतिहासिक स्मारकें देखने को मिलेगी। दिल्ली नगर निगम भारत दर्शन पार्क फेज 2 को आगंतुकों के लिए मार्च में खोलेगी। मार्च के बाद से दिल्ली और बाहर से आने वाले लोग इस पार्क का लुत्फ उठा सकते हैं।
भारत दर्शन पार्क फेज 1
भारत दर्शन पार्क दिसंबर 2022 में लोगों के लिए खोला गया था। यहां कबाड़ से 21 ऐतिहासिक स्मारकों का निर्माण किया गया है। फेज 1 में ताजमहल, कुतुब मीनार, चारमीनार, कोणार्क मंदिर, नालंदा विश्वविद्यालय, हवा महल, रामेश्वरम, गेटवे ऑफ इंडिया, अजंता एलोरा गुफाएं, खजुराहो मंदिर, सची स्तूप, मैसूर पैलेस, हम्पी, चार धाम श्राइन, विक्टोरिया मेमोरियल, तवांग गेट, जूनागढ़, किला और हवा महल का निर्माण किया गया था। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इस पार्क का निर्माण किया गया है। जानकारी के अनुसार भारत दर्शन पार्क फेस 1 का निर्माण 14 करोड़ रुपये की लागत के साथ किया गया था। अब फेस 2 का कार्य भी पूरा हो चुका है। आइए आपको बताए फेज 2 के खुलने के बाद आपको किन 17 ऐतिहिसिक स्मारकों के दर्शन करने का मौका मिलेगा।
भारत दर्शन पार्क फेस 2
भारत दर्शन पार्क फेस 1 और 2 वेस्ट टू वंडर की तर्ज पर बनाया गया है। बता दें कि इसके अलावा MCD ने आईटीओ में स्थित शहीद पार्क और निजामुद्दीन में स्थित वेस्ट टू वंडर पार्क का निर्माण किया था। अब भारत दर्शन पार्क फेस 2 का कार्य भी पूरा हो गया है। मार्च से इसे पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। बता दें कि फेस 1 में 21 स्मारकों का निर्माण किया गया था और फेस 2 में 17 ऐतिहासिक स्मारकों का निर्माण किया गया है। फेज 2 में आपको लेपाक्षी टेंपल (आंध्र प्रदेश), शीश महल (पंजाब), रंग घर (असम), सिरपुर टेंपल (छत्तीसगढ़), बेसीलिका ऑफ बोम जीसस (गोवा), चोर गुंबद (हरियाणा), मसरूर टेंपल्स (हिमाचल प्रदेश), निशात बाग (जम्मू-कश्मीर), देवघर मंदिर (झारखंड), रेस बोट (केरल), ठीकसे मॉन्स्ट्री (लद्दाख), मणिपुर डांस, बेहदीनखलम फेस्टिवल (मेघालय), मिजो डांस (मिजोरम), नागा हाउस (नागालैंड), मस्क (सिक्किम), उनाकोटी (त्रिपुरा) और नागा हाउस (नागालैंड) को देखने का मौका मिलेगा।
वेस्ट टू आर्ट पार्क का होगा निर्माण
निजामुद्दीन, आईटीओ और पंजाबी बाग के बाद अब उद्यान विभाग अन्य स्थानों पर भी वेस्ट टू आर्ट पार्क बनाने की तैयारी कर रहा है। जानकारी के अनुसार, पूर्वी और उत्तरी दिल्ली में भारत दर्शन पार्क के जैसे ही वेस्ट टू आर्ट का विकास किया जाएगा। फिलहाल इन पार्कों के विकास के लिए स्थान की खोज की जा रही है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इन पार्कों का निर्माण किया जाएगा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। दिल्ली (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रही हैं। नवबंर 2023 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं। वह इंफ्रा, डे...और देखें

AAP सरकार के कार्यकाल का हर 'सच' आएगा सामने, विधानसभा में आज पेश होगी CAG रिपोर्ट

मंत्रालय का कार्यभार संभालते ही एक्शन मोड में दिल्ली के मंत्री, कपिल मिश्रा और मनजिंदर सिरसा ने बताया; सबसे पहले क्या करेंगे

महाकुंभ में वायु प्रदूषण कंट्रोल का बना रिकॉर्ड, हजारों गाड़ियां आने से भी नहीं बिगड़ी प्रयागराज की हवा

मुंबई में बड़े कार रैकेट का भंडाफोड़, क्राइम ब्रांच ने 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार, एक BMW और 8 फॉर्च्यूनर SUV बरामद

बिहार के 11 जिलों में चलेंगी तेज हवाएं, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में आंधी-तूफान का अलर्ट
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited