दिल्ली BJP प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की तबियत बिगड़ी, RML अस्पताल में हुए भर्ती

Delhi BJP state president hospitalized: दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती है, उनकी तबियत खराब है, उन्होंने आईटीओ घाट पर यमुना में डुबकी लगाई थी।

Delhi BJP state president hospitalized

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती हैं

Delhi BJP state president hospitalized: दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती है वीरेंद्र सचदेवा की सुबह तबियत बिगड़ने पर RML अस्पताल में भर्ती करवाया गया है बताते हैं कि कि उन्हें स्किन इंफेक्शन बढ़ गया है भाजपा अध्यक्ष को खुजली और सांस लेने में तकलीफ हो रही है।

गौर हो कि हर साल छठ पर्व के आस-पास यमुना का प्रदूषण चर्चा में रहता है इसे लेकर दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने गुरुवार को 'आप' सरकार के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन किया था उन्होंने आईटीओ घाट पर यमुना में डुबकी लगाई, वीरेंद्र सचदेवा ने अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री आतिशी को यमुना में डुबकी लगाने का न्योता दिया था लेकिन वे नहीं पहुंचे, वीरेंद्र सचदेवा ने अकेले ही डुबकी लगाई थी।

उनको एलर्जी और अन्य समस्याएं सामने आई

उसके बाद ही उनको एलर्जी और अन्य समस्याएं सामने आई हैं, ये समस्या होने पर वो राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचे। वीरेंद्र सचदेवा ने दिल्ली सरकार पर 8500 करोड़ रुपये के यमुना सफाई घोटाले का आरोप लगाते हुए यमुना में डुबकी लगाई थी, इस दौरान उन्होंने दिल्ली सरकार की गलतियों के लिए क्षमा प्रार्थना की थी। गंदे पानी के संपर्क में आने से वीरेंद्र सचदेवा के शरीर पर लाल चकत्ते हो गए और वे स्किन संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं।

बीजेपी ने अरविंद केजरीवाल और सीएम आतिशी के आने के लिए खास तैयारी की थी

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा था 'छठ का पर्व नजदीक है और सभी छठ व्रती यहीं यमुना में डुबकी लगाएंगी, आपने यमुना की सफाई का वादा किया था और 8500 करोड़ का बजट भी आवंटित किया था,अब समय आ गया है कि आप खुद आकर डुबकी लगाएं' बीजेपी ने अरविंद केजरीवाल और सीएम आतिशी के आने के लिए खास तैयारी की थी, रेड कार्पेट बिछाई गई थी, जिस पर चलकर उन्हें यमुना में डुबकी लगानी थी।

हालांकि, दोनों नेता वहां नहीं पहुंचे, इसके बाद वीरेंद्र सचदेवा ने अकेले यमुना में डुबकी लगायी हाथ जोड़ते हुए डुबकी लगाते हुए कहा, 'मैं यमुना जी से माफ़ी मांगता हूं, उनसे किए गए वादे पूरे नहीं हुए और आज भी यमुना की हालत जस की तस बनी हुई है'

ये भी पढ़ें- Delhi Water यमुना में अमोनिया की मात्रा ने बढ़ाई टेंशन, दिल्ली के कई इलाकों में पानी की किल्लत

'यमुना सफाई प्राधिकरण का गठन किया जाएगा'

सचदेवा ने वादा किया कि अगर बीजेपी आगामी विधानसभा चुनाव जीतती है, तो वे यमुना घाट का विकास अहमदाबाद के साबरमती रिवरफ्रंट की तर्ज पर करेंगे और इसके लिए यमुना सफाई प्राधिकरण का गठन किया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। दिल्ली (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

लेटेस्ट न्यूज

रवि वैश्य author

मैं 'Times Now नवभारत' Digital में Assistant Editor के रूप में सेवाएं दे रहा हूं, 'न्यूज़ की दुनिया' या कहें 'खबरों के संसार' में काम करते हुए करीब...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited