Delhi Budget: 27 साल बाद दिल्ली का बजट पेश करने को तैयार BJP सरकार, इन मुद्दों पर रहेगा जोर

Delhi Budget: आज यानी 25 मार्च को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा दिल्ली बजट 2025-26 पेश किया जाएगा। 27 साल बाद बीजेपी सरकार दिल्ली विधानसभा में अपना पहला बजट पेश करने वाली है। इसमें कई अहम मुद्दों और चुनावी वादों पर जोर दिया जाएगा।

Delhi CM

27 साल बाद दिल्ली का बजट पेश करने को तैयार BJP सरकार

Delhi Budget: दिल्ली विधानसभा में सोमवार से बजट सत्र 2025-26 की शुरुआत हो गई है। आज दिल्ली की बीजेपी सरकार द्वारा अपना पहला बजट पेश किया जाएगा। पूरे 27 साल बाद बीजेपी सरकार दिल्ली विधानसभा में अपना पहला बजट पेश करने जा रही है। इसमें कई अहम मुद्दों और चुनावी वादों पर फोकस रखते हुए दिल्ली को विकास की दिशा में ले जाने वाला बजट पेश करने की तैयारी की जा रही है। सोमवार को बजट सत्र की शुरुआत 'विकसित दिल्ली' की 'मिठास' के प्रतीक के रूप में 'खीर' समारोह से की गई। इस दौरान भाजपा सरकार ने सभी वर्गों के लोगों को आमंत्रित किया। आज सीएम रेखा गुप्ता द्वारा विधानसभा में पेश किए जाने वाले बजट में यमुना नदी की सफाई, बुनियादी ढांचे में विकास और मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने वाले वादों को लागू करने के लिए बजट बनाया गया है।

27 साल बाद दिल्ली में भाजपा का पहला बजट

दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा सरकार बजट पेश करने वाली है। यह बीजेपी का पहला बजट होने वाला है। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में जीत हासिल कर दिल्ली की मुख्यमंत्री बनी रेखा गुप्ता द्वारा मंगलवार यानी आज, 25 मार्च को दिल्ली का बजट पेश किया जाएगा। जानकारी के लिए बता दें कि सीएम रेखा गुप्ता वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी भी संभाल रही हैं। सोमवार को आयोजित हुए खीर समारोह के बाद सीएम ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि दिल्ली विधानसभा के इतिहास में यह पहली बार है कि बजट से पहले इस तरह के समारोह का आयोजन हुआ। उन्होंने कहा कि "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार 27 साल बाद दिल्ली का बजट पेश कर रही है। जिस तरह भगवान राम 14 साल के वनवास के बाद अयोध्या लौटे थे, उसी तरह से हम 27 साल बाद लौटे हैं। इस अवसर को याद करते हुए भगवान राम को खीर का भोग लगाया गया है। जो दिल्ली के विकास की मिठास का प्रतीक है।"

इन मुद्दों पर फोकस होगा दिल्ली का बजट

इस साल पेश होने वाले बजट में भाजपा सरकार दिल्ली के विकास पर मुख्य रूप से फोकस कर रही है। इसमें शिक्षा, पानी, यमुना की सफाई, स्वास्थ्य, ऊर्जा, महिला समृद्धि योजना, इंफ्रास्ट्रक्चर, परिवहन, प्रदूषण के साथ अन्य आवश्यक बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि भाजपा सरकार ने दिल्ली का बजट तैयार करते हुए सभी वर्गों का ख्याल रखा है और उनके लाभ के अनुसार, बजट को तैयार किया गया है।

कितना था दिल्ली का पिछले साल का बजट

आप सरकार द्वारा दिल्ली बजट 2024-25 को वित्त मंत्री आतिशी द्वारा विधानसभा में पेश किया गया था। यह आप सरकार का 10वां बजट भी था। दिल्ली बजट 2024-25 में 76,000 करोड़ रुपये के परिव्यय का बजट पेश किया गया था। इस बजट को राम राज्य के आदर्शों से प्रेरित कहा जा रहा था। इसमें शिक्षा के लिए 16,396 करोड़ रुपये, स्वास्थ्य के लिए 8,685 करोड़, कल्याण विभाग के तहत विभिन्न योजनाओं के लिए 6,216 करोड़ रुपये के बजट की घोषणा की गई थी। वित्त वर्ष 2023-24 में 78,800 करोड़ का बजट पेश किया गया था। वहीं 2022-23 में 75,800 करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया था।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। दिल्ली (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

varsha kushwaha author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रही हैं। नवबंर 2023 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं। वह इंफ्रा, डे...और देखें

End of Article

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited