आतिशी और संजय सिंह को अदालत से मिली राहत, AAP नेताओं के खिलाफ मानहानि मामले को किया खारिज

Big Relief for AAP Leaders: अदालत ने आम आदमी पार्टी (आप) नेता आतिशी, संजय सिंह के खिलाफ दायर मानहानि मामले को खारिज किया। मानहानि की शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आप के दोनों नेता 'जानबूझकर संदीप दीक्षित की छवि को नुकसान पहुंचा रहे हैं।' आपको इस रिपोर्ट में सारा माजरा बताते हैं।

Big Relief for AAP Leaders

मानहानि के मामले में आतिशी और संजय सिंह को राहत।

Defamation Case against AAP Leaders: दिल्ली की एक अदालत ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी और आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह के खिलाफ दायर आपराधिक मानहानि मामले को खारिज कर दिया। अदालत के इस फैसले को आप नेताओं के लिए बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है।

संदीप दीक्षित की शिकायत पर संज्ञान लेने से कोर्ट का इनकार

अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पारस दलाल ने संदीप दीक्षित की शिकायत पर संज्ञान लेने से इनकार कर दिया। अदालत ने कहा, 'मुझे शिकायतकर्ता को बदनाम करने के लिए कोई आरोप नहीं दिखता। यह अदालत संज्ञान लेने से इनकार करती है।'

मानहानि की शिकायत में कांग्रेस नेता ने क्या आरोप लगाया था?

न्यायाधीश ने दोनों पक्षों की ओर से समन-पूर्व दलीलें सुनने के बाद आदेश सुरक्षित रखा था। मानहानि की शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आप के दोनों नेता 'जानबूझकर दीक्षित की छवि को नुकसान पहुंचा रहे हैं।'

शिकायतकर्ता के अनुसार, एक प्रेसवार्ता में आतिशी और सिंह ने आरोप लगाया कि दीक्षित ने न केवल 'भाजपा से करोड़ों रुपये लिए, बल्कि कांग्रेस ने भी आप को हराने के लिए सत्तारूढ़ पार्टी के साथ मिलीभगत की।'

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। दिल्ली (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

आयुष सिन्हा author

मैं टाइम्स नाउ नवभारत (Timesnowhindi.com) से जुड़ा हुआ हूं। कलम और कागज से लगाव तो बचपन से ही था, जो धीरे-धीरे आदत और जरूरत बन गई। मुख्य धारा की पत्रक...और देखें

End of Article

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited