अस्पताल में नहीं हुआ X-Ray, नशे में धुत 2 लोगों ने डॉक्टर से की बदसलूकी; जमकर दी गालियां
द्वारका के अस्पताल में नशे में धुत मरीज ने डॉक्टर के साथ गाली ग्गलोज की। दरअसल, अस्पताल में एक्स-रे सेवाएं उपलब्ध न होने से मरीज नाराज हो गए और नशे के हालात में डॉक्टर से बतसुकी की। जानें पूरा मामला-
नशे में धुत 2 लोगों ने डॉक्टर से की बदसलूकी
Delhi News: द्वारका के इंदिरा गांधी अस्पताल में नशे में धुत दो लोगों ने एक चिकित्सक के साथ गाली-गलौज की। वह अस्पताल में एक्स-रे सेवाएं उपलब्ध न होने से नाराज हो गए थे। यह घटना रविवार तड़के करीब चार बजे हुई जब दोनों अस्पताल में आए और उनमें से एक के दाएं हाथ पर कांच से कटने का जख्म था। द्वारका के पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया, ‘‘मारपीट नहीं की गयी लेकिन मरीजों ने दुर्व्यवहार किया।’’
नशे में धूत में मरीज ने किया गाली ग्लोज
उस रात ड्यूटी पर मौजूद डॉ. मनोहर लाल ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि जब उन्होंने दोनों लोगों से पश्चिम दिल्ली में दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल जाने के लिए कहा तो उनसे गाली-गलौज की गयी। डॉ. लाल ने कहा, ‘‘मैंने बताया कि उन्हें दीनदयाल उपाध्याय हॉस्पिटल जाना पड़ेगा क्योंकि रात आठ बजे के बाद हमारे अस्पताल में एक्स-रे सेवाएं उपलब्ध नहीं होती हैं और कांच से हुए जख्म के कारण एक्स-रे करने की जरूरत है।
ये भी जानें-Bihar News: बिहार में रातों-रात बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल, 41 IAS अधिकारियों का हुआ तबादला
मरीज की हालत गंभीर
उन्होंने कहा, ‘‘जब मैंने उन्हें दूसरे अस्पताल में जाने के लिए कहा तो उन्होंने मुझसे गाली-गलौज शुरू कर दी। इस बीच, आपातकालीन कक्ष में निम्न रक्तचाप और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित एक और मरीज आया। चूंकि, उस मरीज की हालत गंभीर थी तो मैंने उसका उपचार शुरू कर दिया।’’
दोनों आरोपी फरार
उन्होंने कहा, ‘‘इसके बाद पहले मरीज ने मेरी वीडियो बनानी शुरू कर दी, मुझ पर उसका इलाज न करने तथा किसी अन्य मरीज का इलाज करने का आरोप लगाना शुरू कर दिया। वे वीडियो बनाते रहे और मुझसे गाली-गलौज करते रहे।’’ जब चिकित्सक ने सुरक्षाकर्मियों को बुलाया तो दोनों आरोपी फरार हो गए। फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशंस’ ने इस घटना की निंदा की है।
(इनपुट- भाषा)
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | दिल्ली (cities News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |
Maahi Yashodhar author
माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट क...और देखें
End of Article
संबंधित खबरें
Firozabad: शिकोहाबाद में जबरदस्त ब्लास्ट से उड़े कई मकान, 4 लोगों की मौत; मलबे में दबे कई लोग
Lucknow: केमिकल गोदाम में लगी भीषण आग, धुएं के गुबार में पूरा इलाका
झारखंड को झटका, NGT ने ठोंक दिया बड़ा जुर्माना; जानें क्यों?
Greater Noida: क्या इरोस ग्रुप होगा मालामाल? नए आवासीय प्रोजेक्ट से कमाएगा 900 करोड़
इंडस्ट्री, एयरपोर्ट, एक्सप्रेस वे, मेट्रो से लेकर एम्स-नालंदा तक, कितना बदला बिहार; मोदी सरकार के दावे में कितना दम?
© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited