Old Delhi Market: पुरानी दिल्ली के 13 मशहूर बाजार, जानिए कौन-सा बाजार किस सामान के लिए है फेमस

Delhi 13 Famous Markets: दिल्ली में कई बाजार हैं, जो अपनी किसी न किसी खासियत के लिए जाने जाते हैं। आइए आज हम आपको यहां के कुछ बहुत ही पुराने और फेमस बाजारों के बारे में बताते हैं, जो अपनी खासियत के लिए देशभर में मशहूर हैं।

Delhi Markets

पुरानी दिल्ली

Old Delhi Market: देश का दिल दिल्ली, जो अपनी ऐतिहासिक इमारतों, खान-पान और शॉपिंग के लिए दुनियाभर में मशहूर है, लेकिन इसकी असली रौनक यहां की दुकानों और बाजारों से हैं। यहां कई सारे बाजार हैं और इन बाजारों की अपनी अलग पहचान और खासियत हैं। दिल्ली के ये बाजार अपनी खासियतों के लिए जाने जाते हैं। यहां लोगों के जरूरतों का हर समान मिलता है। यहां कपड़े, जूते, ज्वेलरी, होम डेकोर, इलेक्ट्रोनिक से लेकर खाने-पीने के भी कई सारी दुकानें हैं। यहां वैसे तो कुछ बाजारों में के बारे में लोगों को पता है, लेकिन कुछ ऐसे भी बाजार है, जिसकी जानकारी शायद बहुत ही कम लोगों को है।
दिल्ली के इन बाजारों में जरूरत का हर सामान मिलता है। हालांकि, दिल्ली के इन बाजारों के रास्ते काफी छोटी हैं, जिसकी वजह से आपको थोड़ी कठनाइयों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन एकबार यहां आने के बाद आपको ये बाजार काफी पसंद आएंगे।
खारी बावली
दिल्ली का खारी बावली सबसे पुराना बाजार है। यह बाजार खासकर मसालों के लिए फेमस है। यहां आपको सभी तरह के मसाले मिल जाएंगे। इस बाजार में जाते ही यहां के मसालों की खुशबू आपको यहां खींच लाएगी। यहां आपको मसालों का ढेर लगा नजर आएगा, जिनपर इनके रेट भी लिखे रहते हैं। यह बाजार फतेहपुरी मस्जिद के ठीक पीछे है।
दरीबा कलां
अगर आपको चांदी की खरीदारी करनी है, तो यह सबसे सही जगह है। चांदी के ज्वेलरी के लिए यहां आपको छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी दुकानें मिलेंगी। साथ ही यहां की दुकानों पर चांदी के बर्तन और चांदी की मूर्तियां भी मिलती हैं। यहां रत्न भी मिलते हैं और इन रत्नों से बने कीमत गहने भी। यहां बाघ की आंख और लापिस लाजुली जैसे अनमोल और दुर्लभ रत्न भी मिलते हैं। यह बाजार मोतियों क खरीदारी के लिए भी है। इतना ही नहीं आप यहां खुशबूदार इत्रों की भी खरीदारी कर सकते हैं।
मीना बाजार
मीना बाजार मुगल काल का सबसे प्रसिद्ध बाजार है। इसे मुगलों का शॉपिंग मॉल भी कहते हैं। यह दिल्ली के जामा मस्जिद के पास है। यहां महिलाओं के लिए हर सामान मिलता है। महिलों के लिए यह खरीदारी की एक बेस्ट जगह है। यहां कपड़ों की एक से एक वैरायटी नगजर आती है।
नई सड़क
दिल्ली की नई सड़क किताबों की खरीदारी के लिए एक बेहतर जगह है। हालांकि यहां एक दो किताबे खरीदना थोड़ा मुश्किल है। यहां के दुकानदार खासकर थोक विक्रेता की तलाश में रहते हैं। यह जगह हिंदी की कीतबों के लिए एकदम सही जगह है। यहां आपको अलग-अलग सबजेक्ट के कई बेहतरीन किताबें मिल जाएंगी।
भागीरथ महल
यह महल कभी बेगम समरू की महल थी। आज इसे दो ब्लॉक में बांट दिया गया है। जिसके एक हिस्से में बैंक और दूसरे हिस्से में दीयों के बाजार लगाए जाते हैं। आपको बता दें कि यह वही महल है, जहां साल 1857 की कांति के बाद बहादुर शाह जफर को बंदी बनाकर रखा गया था। आज यहां आपको कई सारी दुकाने मिलेंगी। इसका नाम सेठ भागीरथ माल के नाम पर रखा गया था, जो महल के खरीदार और मालिक थे।
सीताराम बाजार
अगर आपको हाथ से बनाए गए गहने पसंद हैं, तो आपको यहां जाना चाहिए। यह बाजार सुंदर और हाथ से बने गहनों के लिए काफी सही जगह है। यहा अलग-अलग रंगों और डिजाइन के सुंदर हाथ से बनाए गए गहने आपको मिल जाएंगे। यहां बनाए गए गहने ही आपको दिल्ली के कई और बाजारों में भी देखने को मिलेंगे। इन गहनों को आप यहां काफी सस्ते दाम में खरीद सकते हैं।
किनारी बाजार
इस बाजार को दिल्ली का सबसे फेमस बाजार माना जाता है। यहां आपको कपड़ों से लेकर घर सजाने का सारा सामान मिल जाएगा। यह जगह महिलाओं के लिए बेस्ट है। यहां आपको साड़ियों और दुपट्टों पर लगाने वाले कलरफुल और सुंदर लेस भी मिल जाएंगे। शॉपिंग के लिए यह बेहतरीन जगह है। यहां आप मिठाइयों का स्वाद भी ले सकते हैं।
चोर बाजार
दिल्ली का चौर बाजार गाड़ियों के पार्ट्स के लिए फेमस है, जो कि जामा मस्जित के पीछे ही है। कहा जाता है कि यहां चोर अपनी चोरी का सामान बेचते हैं। यह गाड़ियों के पार्ट्स खरीदने का एक बड़ा बाजार है, जहां बहुत कम कीमत पर खरीदारी हो जाती है।
चावडी बाजार
इस बाजार में शादियों के कार्ड्स बनाए जाते हैं। यह जगह शादी में लोगों को दिए जाने वाले इनविटेशन कार्ड के लिए फेमस है। यहां आपको अक्सर लोग शादी के कार्ड का डिजाइन और कलर डिसकस करते हुए नजर आएंगे। यहां आपको शादी के कार्ड के अलावा स्टेशनरी का सामान भी मिल जाता है। यहां आप पीतल के बने पुराने सामान भी खरीद सकते हैं।
बल्लीमारान
यह जगह चमड़े से बने सामानों और चश्मों की खरीदारी के लिए है। इसके साथ ही यह जगह एक और चीज के लिए फेमस है, यहां मिर्जा गालिब रहा करते थे। उन्होंने अपनी जिंदगी के आखिरी दिन यहां गुजारे थे। इसे अब एकसंग्रहालय बना दिया गया है।
लाजपत नगर
दिल्ली का यह बाजार काफी फेमस है। यहां दिनभर लोगों की भीड़ लगी रहती है। यहां आप बहुत सस्ते में कपड़ों और घरेलु सामान की खरीदारी कर सकते हैं। साथ ही यहां खाने-पीने के भी ढेरों आइटम मिलते हैं।
पालिका बाजार
दिल्ली का पालिका बाजार आज शॉपिंग की एक बेस्ट जगह में शुमार है। यहां आपको लाइन से कई दुकानें नजर आएंगी, जहां आप काफी सस्ते में सामानों की खरीदारी कर सकते हैं।
टैंक रोड
दिल्ली का टैंक रोड जींस की खरीदारी की लिए जाना जाता है। ये जींस बड़े और महंगे ब्रांड की कॉपी होती हैं, जिसे खरीदने के लिए लोगों की यहां भीड़ लगती है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | दिल्ली (cities News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

Maahi Yashodhar author

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट क...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited