Delhi NCR Weather: राजधानी दिल्ली में गुलाबी ठंड की दस्तक, आबोहवा भी बिगड़ी; जानें आज का मौसम

Delhi NCR Weather: दिल्ली एनसीआर में बीते दिन मौसम साफ रहा। तापमान में करीब दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज होने से अब हल्की ठंड का अहसास होने लगा है। माना जा रहा है कि दिल्ली एनसीआर में अब गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। जानिए आज कैसा रहेगा मौसम का हाल।

फाइल फोटो।

Delhi NCR Weather: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को मौसम साफ रहा और मानसून के जाने के बाद से अब मौसम बदलने लगा है। राजधानी में अब ठंड दस्तक देने के लिए तैयार है। मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली में न्यूनतम पारा कम हुआ है, जिसका असर दिखने लगा है। बताया कि दिल्ली एनसीआर में गुलाबी ठंड की दस्तक होने वाली है। मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली एनसीआर में बुधवार को कुछ जगहों पर आसमान में बादल छाए रहेंगे। हालांकि, बारिश होने की बहुत कम संभावना है।

बता दें कि दिल्ली में तापमान में गिरावट शुरू हो गई है, मंगलवार को इस महीने का सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया, जबकि वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में पहुंच गई। मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आमतौर पर न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम है। इस वजह से दिल्ली एनसीआर में मौसम ठंडा हुआ है। बता दें कि दिल्ली में मौसम के बदलाव को देखते हुए ग्रैप का पहला चरण लागू कर दिया गया है।

खराब हुई दिल्ली की हवा

इधर, मौसम बदलने से दिल्ली की आबोहवा भी खराब होने लगी है। दिल्ली में मंगलवार को एक्यूआई का लेवल 198 दर्ज किया गया। आपको बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता पिछले दो दिनों से ‘खराब’ श्रेणी में थी और मंगलवार सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 207 दर्ज किया गया जो शाम चार बजे 198 पहुंच गया। यह ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।

तापमान में गिरावट दर्ज

इस बीच,पराली जलाने की घटनाओं में कमी आई है। इस साल की शुरुआत से 15 अक्टूबर तक पराली जलाने की 2,399 घटनाएं दर्ज की गईं, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में 2,791 घटनाएं दर्ज की गई थीं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री कम है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल अक्टूबर में सबसे कम तापमान 22 अक्टूबर को 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

End Of Feed