Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली में एक बार फिर बरस रही आग, लू का ऑरेंज अलर्ट जारी, जानें अब कब मिलेगी गर्मी से राहत

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली में दिन के बाद अब रात में भीषण गर्मी होने लगी है। न लोगों को दिन में चैन मिल रहा है और न ही अब रात में गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आने वाले दिनों में बारिश की कोई संभावना नहीं है।

दिल्ली में फिर रुलाएगी गर्मी

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर के लोग झुलसा देने वाली गर्मी झेल रहे हैं। दिल्ली में दिन के तापमान के साथ अब रातों का तापमान भी बढ़ने लगा है। न दिन में राहत है और न ही रात में लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है। इस बीच शुक्रवार को दिल्ली-गाजियाबाद के कई हिस्सों में बूंदाबांदी और हल्की बारिश दर्ज की गई, जिसके बाद मौसम में कुछ बदलाव भी देखा गया। भीषण गर्मी झेल रहे लोगों को गर्मी से कुछ राहत भी मिली। गाजियाबाद में शुक्रवार की सुबह की शुरुआत ही हवाओं के साथ हुई थी। पूरे दिन शहर में तेज हवाएं चलती रही और दोपहर होते ही हल्की बारिश दर्ज की गई। शनिवार की सुबह की शुरुआत भी गाजियाबाद में गर्म हवाओं के साथ हुई है। दिल्ली-एनसीआर में मौसम विभाग ने भीषण गर्मी के साथ लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं दिल्ली में गरज के साथ आंधी आने की भी संभावना जताई गई है।

दिल्ली में मौसम का हाल

शुक्रवार को दिल्ली के कई इलाकों में बूंदाबांदी दर्ज की गई है। इससे शहर के तापमान पर कोई असर नहीं हुआ है। लेकिन तेज हवाओं को बूंदाबांदी के कारण लोगों को गर्मी से कुछ राहत जरूर मिली है। गुरुवार को शहर का तापमान 44.8 डिग्री दर्ज किया गया था, शुक्रवार को तापमान 44 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं आज शहर का तापमान 44 के पार जाने की संभावना है। मौसम विभाग ने दिल्ली में 18 जून तक लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस बीच दिल्ली में आज, यानी 15 जून को गरज के साथ आंधी और तेज हवाओं के चलने की संभावना है। दोपहर के समय दिल्ली के लोगों को लू के थपेड़ों का सामना करना पड़ेगा और शाम होते-होते यहां आंधी की स्थिति बनने लगेगी।
End Of Feed