Delhi Weather Today: झुलसा देने वाली गर्मी से लोगों का बुरा हाल, कब होगी बारिश? जानें कैसा रहेगा दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल
Delhi NCR Weather Today, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega Delhi NCR Main: दिल्ली-एनसीआर में झुलसा देने वाली गर्मी पड़ रही है। शहर का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस जाने की संभावना है। मौसम विभाग ने एक दिन दिल्ली में बारिश होने की संभावना जताई है।



दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल
Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega Delhi NCR Main: दिल्ली में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। पिछले दो दिनों से शहर का तापमान तेजी से बढ़ रहा है। बढ़ते तापमान को देखते हुए मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में आने वाले दिनों में तापमान के और बढ़ने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, शहर का तापमान बढ़कर 42 डिग्री सेल्सियस ऊपर जा सकता है। बता दें कि शनिवार को शहर का तापमान 40 डिग्री दर्ज किया गया था। उसके बाद रविवार को 1.1 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ तापमान 41.1 डिग्री दर्ज किया गया। रविवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा है। झुलसा देने वाली गर्मी के बीच लोगों का एक ही सवाल है कि इससे राहत कब मिलेगी? कब बारिश होगी?
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में गर्मी से राहत मिलने के आसार कम है। हालांकि एक दिन हल्की बारिश और बूंदाबांदी के आसार जताए गए हैं। लेकिन इससे शहर के तापमान पर अधिक प्रभाव नहीं पड़ेगा। लोगों को कुछ समय के लिए गर्मी से राहत जरूर मिल सकती है। आइए आपको बताएं कैसा रहेगा आज दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल...
ये भी पढ़ें - UP Weather Today: यूपी में मौसम की अजब-गजब चाल, गर्मी से राहत के लिए बारिश देगी दस्तक; जानें कैसा रहेगा आज मौसम का हाल
दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम का हाल
दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद सहित एनसीआर क्षेत्रों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। मई की शुरुआती 2-3 दिनों में जिनता सुहावना मौसम था उतना ही मुश्किल अब की गर्मी बर्दाश्त करना होता जा रहा है। दोपहर के समय चिलचिलाती धूप में निकलना मुश्लिक हो गया है। दोपहर के समय में कम से कम लोग बाहर निकल रहे हैं। रविवार को 41.1 डिग्री तापमान के बाद आज यानी सोमवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 41 डिग्री रहने की संभावना है। रविवार की तुलना में लोगों को आज गर्मी का एहसास अधिक होगा। वीकेंड के दिन घर पर रहने के बाद आज स्कूल-कॉलेज और ऑफिस जाने वाले लोगों को तपती गर्मी का सामना करना पड़ेगा।
एनसीआर क्षेत्रों में तापमान की बात करें तो गाजियाबाद का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 41 डिग्री रह सकता है। वहीं गौतमबुद्ध नगर यानी नोएडा का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक जा सकता है। वहीं गुरुग्राम का न्यूनतम तापमान 25 और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस है और फरीदाबाद का न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमशः 26 और 40 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
दिल्ली-एनसीआर में कब होगी बारिश
कुछ दिनों के सुहावने मौसम के बाद अचानक बढ़ी गर्मी से लोगों के पसीने छुटने लगे हैं। जहां पिछले दिनों एसी-कूलर की जरूरत कम महसूस होने लगी थी। वहीं अब बिना कूलर और एसी के बैठना मुश्किल हो गया है। शहर का तापमान 38-39 से सीधा 41 पहुंच गया है। जानकारी के लिए बता दें कि आने वाले दिनों में एक दिन बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर क्षेत्रों में 9 मई को हल्की बारिश और बूंदाबांदी हो सकती है। लेकिन इससे गर्मी पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | दिल्ली (cities News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल
वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रही हैं। नवबंर 2023 से Timesnowhindi.c...और देखें
आज का मौसम, 25 March 2025 IMD Winter Weather Forecast LIVE: दिल्ली-यूपी में गर्मी का सितम शुरू, मार्च में मई वाली गर्मी का एहसास, यहां देखें वेदर अपडेट्स
हरियाणा के दो नगर निगमों में 1100 करोड़ का घोटाला, जानें किसने लगाया यह आरोप और कौन से हैं वो दो निगम
Bihar Bird Flu: चटपट 2500 मुर्गियों ने तोड़ा दम, बर्ड फ्लू की एंट्री से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट; H5H1 वायरस से रहें सावधान
Delhi Budget 2025-26: महिला सम्मान निधि, किसानों को 3000 और छात्रों को लैपटॉप; 10 प्वाइंट में जानें दिल्ली वालों को बजट से क्या-क्या मिला
Delhi Budget: महिला समृद्धि योजना के लिए CM रेखा गुप्ता ने दिए 5100 करोड़ रुपये, गर्भवती महिलाओं के लिए 210 करोड़ का आवंटन
Noida Airport से अप्रैल में कमर्शियल फ्लाइट शुरू होगी या नहीं? जानें कितना बचा है निर्माण कार्य
दो रूटों को जोड़कर एक करेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, सुहाने सफर के साथ बचेगा यात्रा का समय
Navratri Thali Recipes: नवरात्रि के 9 दिन के लिए बनाएं सात्विक थाली, यहां से देखें नवरात्र के थाली की रेसिपी हिंदी में
हम होंगे कंगाल एक दिन...कुणाल कामरा का शिवसेना पर फिर निशाना, जारी किया नया गाना
सोनू सूद की पत्नी सोनाली सूद का हुआ एक्सीडेंट, मुंबई-नागपूर हाईवे पर देर रात गाड़ी की हुई ट्रक से टक्कर
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited