Delhi Markets: दिल्ली के ये हैं टॉप 5 होलसेल मार्केट्स, जहां काफी सस्ते में कर सकते हैं शॉपिंग
Delhi Markets: दिल्ली में खरीदारी के लिए कई सारे मार्केट्स हैं, जहां से आप बहुत ही सस्ते में शॉपिंग कर सकते हैं। ये मार्केट्स हॉलसेल रेट में खरीदारी के लिए भी बेस्ट है। यहां देशभर से व्यापारी भी खरीदारी के लिए आते हैं। आइए आज राजधानी के 5 ऐसे मार्केट्स के बारे में जानते हैं, जिनके बारे में बहुत कम लोगों को ही पता है।

दिल्ली बाजार
शॉपिंग करना सभी को पसंद है। खासकर महिलाएं तो शॉपिंग के लिए हर वक्त तैयार रहती हैं। लोग सस्ते सामानों की खरीदारी के लिए दूर-दूराज का सफर भी तय करने से पीछे नहीं हटते। दिल्ली में ऐसे कई सारी मार्केट हैं, जिन्हें आपने अबतक एक्सपलोर भी किया होगा। लेकिन यहां कुछ ऐसी मार्केट भी हैं, जिनके बारे में शायद ही आपको पता होगा। ऐसे में राजधानी दिल्ली की इन 5 मार्केट से आप महंगाई के इस दौर में भी ब्रांडेड और फैशनेबल कपड़े सस्ते में खरीद सकते हैं।
दिल्ली की इन मशहूर 5 मार्केट्स से आप बहुत ही सस्ते में शॉपिंग कर सकते हैं। इतना ही नहीं इन मार्केट्स से होलसेल रेट में खरीदारी की जा सकती है। यहां देश भर से व्यापारी भी सामान खरीदने के लिए पहुंचते हैं।
दिल्ली सदर बाज़ार
दिल्ली का यह बाजार कपड़े, आभूषण, इलेक्ट्रॉनिक, फूड आइटम के लिए फेमस है। यहां हैंडीक्राफ्ट के भी अच्छे ऑप्शन मिलेंगे। यह मार्केट पर्यटकों को खूब पसंद आता है। सदर बाजार सोमवार से शनिवार तक खुला रहता है।
गांधी नगर मार्केट
यह दिल्ली शहर के सबसे व्यस्त बाजारो में गिना जाता है। यह शॉपिंग के लिए बेस्ट मार्केट हैं। यहां खासतौर पर होलसेट की खरीदारी होती है। सोमवार को यह बाजार बंद रहता है।
खारी बावली
खारी बावली मसाला बाजार पुरानी दिल्ली में है। इसे दुनिया के सबसे बड़े मसाला बाजारों में से एक है। यहां विभिन्न प्रकार के मसाले, जड़ी-बूटियां और फूड प्रोडक्ट मिलते हैं। यह सोमवार से शनिवार तक खुला रहता है।
नेहरू प्लेस दिल्ली
यह शहर के दक्षिण-मध्य भाग में है। नेहरू प्लेस बाजार में 1,000 से अधिक आईटी और कंप्यूटर की दुकानें हैं। यहां इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों की मरम्मत और सर्विसिंग का भी की जाती है। यह बाजार रविवार को बंद रहता है।
आज़ादपुर मंडी
यह मंडी एशिया की सबसे बड़ी थोक मार्केट हैं। यह फल और सब्जी मंडी है। यह मार्केट फल, सब्जी, फूल की खरीदारी के लिए बेस्ट है। यह बाजार सुबह से देर रात तक खुला रहता है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | दिल्ली (cities News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट क...और देखें

Gurugram में तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर, एक व्यक्ति की मौत; 3 घायल

PM Modi Kashi Visit: इस दिन काशी पहुंचेंगे PM मोदी, 44 परियोजनाओं की देंगे सौगात; ऐसा नजर आएगा बनारस

NCR के इन शहरों में पानी के लिए मचा हाहाकार, बिजली विभाग ने किया काम खराब; 15 लाख लोग परेशान

Fish Farming: मछली पालन से होगा बड़ा मुनाफा, 60% तक मिलेगी सब्सिडी; जानें कैसे बढ़ाएं व्यवसाय

मुजफ्फरपुर एयरपोर्ट को लेकर सामने आई बड़ी खुशखबरी, जल्द शुरू होगी हवाई सेवा; केंद्रीय मंत्री ने दिया अपडेट
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited