Delhi Weather Update : तैयार हो जाइए ! राजधानी में सताएगी गर्मी, तीन दिन में 42 डिग्री तक जा सकता है तापमान
Delhi Weather Update : अप्रैल के अंतिम सप्ताह में तीन से चार पश्चिमी विक्षोभ बनने के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिला। बताया जाता है कि विक्षोभ भूमध्यसागरीय क्षेत्र में उत्पन्न होती हैं और इन्हीं की वजह बारिश होती है।

दिल्ली में सताने वाली है गर्मी। (प्रतीकात्मक फोटो)
एक सप्ताह तक नहीं लू के आसार नहीं
मौसम विभाग का कहना है कि इधर, 48 घंटे तक मौसम साफ रहेगा। हालांकि 12 मई को अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि 16-17 मई के बाद संभवत: लू चलेगी। बता दें कि बुधवार को राजधानी में न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक रहने के आसार हैं।
पश्चिमी विक्षोभ के कारण बदला मौसम
अप्रैल के अंतिम सप्ताह में तीन से चार पश्चिमी विक्षोभ बनने के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिला। बताया जाता है कि विक्षोभ भूमध्यसागरीय क्षेत्र में उत्पन्न होती हैं और इन्हीं की वजह बारिश होती है। बताया जाता है कि सक्रिया होने के कारण दिल्ली में लू नहीं चली और गर्मी से भी बेहद राहत मिली। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया है कि विगत गुरुवार को 15.8 डिग्री सेल्सियस तापमान था और उस दिन मौसम में अजीब तरह का परिवर्तन देखने को मिला था। फॉग से शुरू हुए मौसम के बारे में विशेषज्ञ बोने कि 1901 के बाद 2023 में ऐसा मौसम देखने को मिला था।
छह साल बाद अप्रैल में तेज बारिश
इस महीने उत्तर पश्चिमी भारत में लू चलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के आंकड़ों से पता चलता है कि अप्रैल में करीब छह साल बाद सर्वाधिक बारिश हुई है। पिछले साल के मौसम से यदि तुलना करें तो अप्रैल का महीना 1951 के बाद से सबसे गर्म महीना था और इस माह में अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। हालांकि इस साल मौसम की स्थिति बिल्कुल विपरीत देखने को मिली।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | दिल्ली (cities News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

पत्रकारिता जगत में पांच साल पूरे होने जा रहे हैं। वर्ष 2018-20 में जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से Advance PG डिप्लोमा करने के...और देखें

दिल्ली में आई तेज आंधी की वजह से गिरी निर्माणाधीन मकान की दीवार; एक की मौत, अन्य 3 घायल

गुरुग्राम में 4 पुलिसकर्मियों पर बड़ा एक्शन, चायवाले से वसूली करने के आरोप में हुई गिरफ्तारी

तहव्वुर राणा की NIA हिरासत के चलते दिल्ली में अलर्ट! लगातार दूसरे दिन बंद रहा जेएलएन मेट्रो स्टेशन का गेट नंबर 2

दिल्ली में बदमाशों के हौसले बुलंद! ASI पर चाकुओं से हमला; हालत गंभीर

Punjab: अनुसूचित जाति समुदाय के लिए बड़ा तोहफा! मुख्यमंत्री ने कानून अधिकारियों की नियुक्ति के लिए लिया ऐतिहासिक फैसला
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited