Monsoon ने दिल्ली में ली शानदार एंट्री: झूमकर बरसेंगे बादल; अब तेवर नहीं दिखा पाएगा सूर्य
दिल्ली एनसीआर के लोगों के लिए खुशखबरी ये है कि मानसून ने दिल्ली में एंट्री ले ली है। पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों ने मानसून की पहली बारिश में राहत की सांस ली है। हालांकि, इससे परेशानियां भी बढ़ी हैं, लेकिन सूरज के तेवर नरम पड़ने से लोग काफी खुश हैं।
दिल्ली में मानसून की एंट्री
बीत गए वो दिन, जब आसमान से आग बरस रही थी। सूरज के तेवर देखकर तो ऐसे लगता था, जैसे जलाकर ही मानेगा। लेकिन अब वो दिन गए, क्योंकि मानसून (Monsoon) ने दिल्ली में ग्रैंड एंट्री ले ली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मानसून पहुंचने की घोषणा कर दी है। IMD ने जानकारी दी कि गुरुवार देर रात तीन बजे से कई इलाकों में मानसून की पहली बारिश हुई। मानसून के दिल्ली-NCR में शानदार एंट्री लेने के साथ ही सूरज के तेवर भी ठंडे पड़ गए हैं। कुछ पहले तक जलाने को तैयार सूरज अब बादलों के पीछे छिपकर दिनभर दर्शन भी नहीं देगा। हालांकि, मानसून की पहली ही बारिश ने दिल्ली में जगह-जगह जलभराव की समस्या भी खड़ी कर दी। लेकिन ये भी सच है कि इसने गर्मी की भी छुट्टी कर दी है।
आईएमडी ने एक आधिकारिक बयान में बताया कि दक्षिणपश्चिम मानसून पूरे दिल्ली की ओर बढ़ गया है। उन्होंने कहा, ‘मानसून की उत्तरी सीमा 26 डिग्री उत्तर/65 डिग्री पूर्व, जैसलमेर, चुरू, भिवानी, दिल्ली, अलीगढ़, कानपुर, गाजीपुर, गोंडा, खेरी, मुरादाबाद, देहरादून, ऊना, पठानकोट, जम्मू, 33 डिग्री उत्तर/74 डिग्री पूर्व से होकर गुजरती है।’
पिछले चार साल में कब पहुंचा मानसून
मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार देर रात 3 बजे से दिल्ली में मानसून की पहली बारिश शुरू हुई। इससे कई इलाकों में जलभराव और यातायात बाधित हो गया। दिल्ली के सफदरजंग मौसम केंद्र ने 153.7 मिमी बारिश दर्ज की है। आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में पिछले साल 26 जून को मानसून आया था। यह 2022 में 30 जून को, 2021 में 13 जुलाई और 2020 में 25 जून को दिल्ली पहुंचा था।दिल्ली पुलिस की सलाह
मानसून की पहली बारिश से शहर के मुख्य इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा होने के साथ यातायात बाधित हो गया। दिल्ली यातायात पुलिस ने प्रभावित मार्गों के संबंध में परामर्श जारी कर यात्रियों को इसके अनुसार ही अपनी यात्रा योजना बनाने की सलाह दी है। शहर के विभिन्न स्थानों से आ रहीं तस्वीरों के अनुसार कई इलाको में जल भराव से लंबा जाम लग गया है। इस दौरान विशेषकर ऑफिस समेत अपने कार्यस्थल जाने वाले लोगों समेत अन्य यात्रियों को अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ा।ये भी पढ़ें - पहली बारिश में ही पानी-पानी दिल्ली, हवा हुए पूरी तैयारी के दावे, बरसात ने 88 साल का रिकॉर्ड तोड़ा
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पानी
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन में जलमग्न सड़कों पर यात्रियों को अपने बच्चों को लेकर घुटनों तक पानी से होकर गुजरना पड़ा। कुछ इलाकों में मेट्रो स्टेशनों में भी पानी भर गया, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। पुलिस के अनुसार जलभराव के कारण अणुव्रत मार्ग पर लाल बत्ती के दोनों ओर 100 मीटर और लाडो सराय लाल बत्ती से दोनों तरफ यातायात प्रभावित हुआ।रिंग रोड पर ट्रैफिक जाम
रिंग रोड पर धौला कुआं फ्लाईओवर के नीचे नारायणा से मोती बाग की ओर शुक्रवार सुबह दोनों दिशाओं पर यातायात धीमा रहा। आजाद मार्केट अंडरपास में वीर बंदा बैरागी मार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ। अरबिंदो मार्ग पर एम्स फ्लाईओवर के नीचे आईएनए से एम्स के बीच यातायात प्रभावित हुआ।शुक्रवार को बारिश के बाद वाई-प्वाइंट सलीमगढ़ और निगमबोध घाट के पास शांतिवन से आईएसबीटी के बीच दोनों दिशाओं में आउटर रिंग रोड पर यातायात धीमा रहा। तिलक ब्रिज डब्ल्यू-प्वाइंट के नीचे डब्ल्यू-प्वाइंट तिलक ब्रिज रोड पर ए-प्वाइंट से डब्ल्यू-प्वाइंट तक यातायात बाधित रहा। रोहतक रोड पर राजधानी पार्क से मुंडका के बीच दोनों तरफ जाम लग गया।
मथुरा रोड पर आश्रम से बदरपुर की ओर जाने वाले मार्ग पर एक पेड़ गिरने से शुक्रवार सुबह जाम लग गया। ओखला अंडरपास पर जलभराव के कारण कालिंदी कुंज से क्राउन प्लाजा के बीच रोड नंबर 13 पर दोनों तरफ यातायात प्रभावित रहा। गाजीपुर बॉर्डर क्षेत्र में मुर्गा मंडी चौराहे पर अक्षरधाम से गाजियाबाद के बीच यातायात प्रभावित रहा। ज्वालाहेड़ी मार्केट के सामने एक पेड़ गिरने से मादीपुर मार्ग पर यातायात बाधित हो गया।
मिंटो रोड पर कमला मार्केट से कनॉट प्लेस के बीच यातायात प्रभावित हुआ। पीरागढ़ी गांव में भेरा एन्क्लेव राउंडअबाउट से पीरागढ़ी की ओर जाने वाले बाहरी रिंग रोड पर जाम लग गया। तिलक ब्रिज अंडरपास (डब्ल्यू-पॉइंट) पर जलभराव और वाहनों के खराब होने के कारण आईपी मार्ग, बीएसजेड मार्ग और विकास मार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ।
- भाषा
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | दिल्ली (cities News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |
Digpal Singh author
खबरों की दुनिया में लगभग 19 साल हो गए। साल 2005-2006 में माखनलाल चतुर्वेदी युनिवर्सिटी से PG डिप्लोमा करने के बाद मीडिया जगत में दस्तक दी। कई अखबार...और देखें
End of Article
संबंधित खबरें
Floating Restaurant: UP में लीजिए ‘फ्लोटिंग रेस्टोरेंट' में बैठकर खाने का मजा, नहीं मिलेंगी 'थूक लगी रोटियां'!
छपरा: भगवान के घर पर मौत! मंदिर की दीवार ढहने से मलबे में दब गए 2 बच्चे
हिमाचल प्रदेश में बारिश से एनएच-5 समेत 37 सड़कों पर आवागमन बंद, राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश
कौन हैं मोहना सिंह? दादा-नाना को देख आया जूनून, LCA Tejas Fighter Jet उड़ाने वाली महिला स्कवाड्रन लीडर की क्या है कहानी
Lucknow: ऊंची इमारत में लगी भीषण आग, लपटों और धुएं के गुबार में पूरा इलाका
© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited