होली पर बदली नमो भारत की टाइमिंग, केवल 6 घंटे के लिए चलेगी ट्रेन, देखें शेड्यूल

होली त्योहार के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो के टाइम में बदलाव करने के बाद अब नमो भारत ट्रेन के समय में भी बदलाव कर दिया गया है। सुबह 6 बजे की बजाए अब नमो भारत ट्रेन का संचालन शाम में केवल 6 घंटे के लिए किया जाएगा।

Namo Bharat Train

होली पर बदली नमो भारत की टाइमिंग

Namo Bharat Timings changed: होली का त्योहार में बस अब एक ही दिन बाकी रह गया है। आज होलिका दहन है। कल यानी शुक्रवार, 14 मार्च को होली का त्योहार मनाया जाएगा। इस बीच रेलवे स्टेशनों में यात्रियों की भारी भीड़ लगी हुई है। सभी अपने-अपने घर जाने की तैयारी कर रहे हैं, ताकि रंगों के इस त्योहार को अपने परिवार के लोगों के साथ मना सकें। इस बीच अगर आप भी दिल्ली में रहते हैं और होली के दिन न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ तक चलने वाली नमो भारत ट्रेन में यात्रा करने की सोच रहे हैं, तो यह खबर खास आपके लिए है। दिल्ली मेट्रो की तरह नमो भारत ट्रेन की टाइमिंग में भी बदलाव किया गया है। आइए आपको होली के दिन नमो भारत की बदली हुई टाइमिंग के बारे में बताएं -

होली के दिन इस समय से शुरू होगा नमो भारत का संचालन

जिस प्रकार दिल्ली मेट्रो की टाइमिंग में बदलाव हुआ है, उसी प्रकार से नमो भारत ट्रेन की टाइमिंग में बदलाव किया गया है। आमतौर पर नमो भारत ट्रेन का संचालन सुबह 6 बजे से किया जाता है, लेकिन होली को ध्यान में रखते हुए 14 मार्च को ट्रेन शाम 4 बजे से यानी नियमित समय से 10 घंटे बाद संचालित की जाएगी। शाम 4 बजे से ट्रेन का संचालन रात 10 बजे तक किया जाएगा। इस दौरान नमो भारत ट्रेन का संचालन केवल 6 घंटे के लिए किया जाएगा।

दिल्ली मेट्रो और एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन का बदला समय

होली से एक दिन पहले दिल्ली मेट्रो द्वारा भी समय सारणी में हुए बदलाव की सूचना दे दी गई है। डीएमआरसी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, कल यानी 14 मार्च, होली के दिन दिल्ली मेट्रो का संचालन दोपहर ढाई बजे के बाद किया जाएगा। उसी प्रकार के एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन भी दोपहर ढाई बजे से मिलेगी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। दिल्ली (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

varsha kushwaha author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रही हैं। नवबंर 2023 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं। वह इंफ्रा, डे...और देखें

End of Article

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited