Dhanteras 2023: धनतेरस पर अपने शहर में यहां से करें बर्तनों की खरीदारी, यहां मिल रही 50 प्रतिशत छूट

Dhanteras Utensils Shopping Market and Time 2023 - धनतेरस-दीपावली को लेकर बाजारों में गहमागहमी बढ़ गई है। लोग खरीदारी के लिए बाजार पहुंच रहे हैं। इस धनतेरस कई करोड़ के व्यवसाय की उम्मीद है। हम आपके को कुछ चुनिंदा शहरों के बर्तन बाजार के बारे में बताएंगे, जहां से आप कम दाम में ज्यादा बर्तन खरीदकर घर ला सकते हैं।

धनतेरस के लिए सजे बाजार

Dhanteras Utensils Shopping Market and Time 2023: पंचांग के अनुसार धनतेरस के दिन यानी 10 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 35 मिनट से लेकर अगले दिन यानी 11 नवंबर की सुबह तक खरीदारी करने का शुभ मुहूर्त है। प्रत्येक वर्ष कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का पर्व देश में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। पौराणिक मान्यता है कि इसी तिथि पर भगवान धन्वंतरि सोने के कलश के साथ प्रकट हुए थे। साथ ही त्रयोदशी के दिन ही आयुर्वेद के देवता धन्वंतरि जी की जयंती भी मनाई जाती है। इस साल 10 नवंबर को धनतेरस पड़ रहा है। लिहाजा, लोग बाजार से बर्तनों के साथ सोने, चांदी समेत कई अन्य उपयोगी वस्तुओं की खरीदारी करेंगे। धनतेरस पर अपने रसोई के बर्तनों को फिर से घर लाना एक अच्छा विचार है। चूंकि, उन्हें सफलता का प्रतीक माना जाता है। पीतल, तांबा, चांदी या यहां तक कि मिट्टी से बने बर्तनों को घर लाया जा सकता है। मान्यता है कि धनतेरस के दिन खरीदी गई वस्तुएं कई वर्षों तक शुभ फल प्रदान करती हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं कि इस साल धनतेरस पर देश के किन शहरों में फेमस बर्तन बाजार सजे हुए हैं।

मुरादाबाद का पीतल बाजार
त्योहारी सीजन में शहरों के प्रमुख बाजार सज गए हैं। बर्तन और ऑटोमोबाइल्स के साथ ही इलेक्ट्रानिक्स सामान की बिक्री खूब होने की प्रबल संभावना है। राजधानी दिल्ली और एशिया के सबसे बड़े थोक सदर बाजार में अच्छी बार्गेनिंग भी कर सकते हैं। आप सदर बाजार से धनतेरस पर बर्तनों की खरीदारी कर सकते हैं। यहां आपको कम दम में बर्तन मिल जाएंगे। वहीं, पीतल नगरी मुरादाबाद पूरी दुनिया में पीतल के उत्पाद के चलते खासा मशहूर है। यहां से देश-विदेश में एक्सपोर्ट किए जाते हैं। लिहाजा, कोतवाली सदर बर्तन बाजार से आप इस धनतेरस खाने के बर्तन से लेकर पूजापाठ से संबंधित सामान खरीद सकते हैं। यहां स्टील, एल्यूमीनियम के बर्तन के साथ पीतल के बर्तन, पूजा में इस्तेमाल होने वाली घंटी, सभी भगवान की तरह तरह की मूर्तियां, घर को सजाने के लिए सजावटी सामान सहित बड़ी बड़ी मूर्तियां आपको किफायती दाम पर मिल जाएंगी।

राजस्थान बर्तन बाजार में भारी छूट

End Of Feed