Faridabad-Rohtak Seat : हरियाणा लोकसभा चुनाव 2024, मतदान की डेट, मुख्य उम्मीदवार और चुनाव रिजल्ट की तारीख

Faridabad Rohtak Seat : हरियाणा की फरीदाबाद और रोहतक लोकसभा सीट के लिए छठे चरण में 25 मई को वोटिंग होनी है। यहां मुख्य मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी के बीच है। आइये जानते हैं फरीदाबाद और रोहतक में दोनों पार्टियों ने किन प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारा है।

Faridabad And Rohtak Constituency

हरियाणा लोकसभा चुनाव

Faridabad Rohtak Seat : देशभर की 58 लोकसभा सीटों के लिए 25 मई यानी शनिवार को छठे चरण के लिए मतदान होना है। इसमें उत्तर प्रदेश की 14, हरियाणा की सभी 10, बिहार और पश्चिम बंगाल की आठ-आठ, ओडिशा की छह, झारखंड की चार और जम्मू-कश्मीर की एक सीट पर मतदान होगा। इसके अलावा ओडिशा की 42 विधानसभा सीट पर भी मतदान होगा। इस चरण में 11.13 करोड़ से अधिक लोग मतदान के पात्र हैं। इनमें 5.84 करोड़ पुरुष, 5.29 करोड़ महिलाएं और 5,120 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। लेकिन, हम बात हरियाणा की फरीदाबाद और रोहतक लोकसभा सीट की करेंगे, जिनके लिए 25 मई को मतदान होना है।

हरियाणा का समीकरण

हरियाणा में ज्यादातर सीट पर सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी दल कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर देखने को मिल रही है। लोकसभा चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और कृष्ण पाल गुर्जर, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता कुमारी सैलजा तथा दीपेंद्र सिंह हुड्डा प्रमुख उम्मीदवारों में शामिल हैं। करनाल लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार खट्टर का मुकाबला हरियाणा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा से है, जबकि करनाल विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी उपचुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष सैनी ने 12 मार्च को खट्टर की जगह मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। सैनी करनाल विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ रहे हैं। उपचुनाव के लिए नौ उम्मीदवार मैदान में हैं। विधायक पद से खट्टर के इस्तीफे के कारण इस सीट पर उपचुनाव कराना जरूरी हो गया था।
तो बात सबसे पहले फरीदाबाद लोकसभा सीट की। यहां साल 2019 में भारतीय जनता पार्टी के कृष्ण पाल को जीत मिली थी। उनके प्रतिद्वंदी कांग्रेस के अवतार सिंह भड़ाना को 6,38,239 वोटों से हार का सामना करना पड़ा था। कृष्ण पाल गुर्जर को 9,13,222 वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस के 2,74,983 वोट मिले थे। वहीं, 2014 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को 6,52,516 मत प्राप्त हुए थे, जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार को महज 1,85,643 वोट मिले थे। दोनों उम्मीदवारों के बीच हार-जीत का अंतर 4,66,873 वोटों का था।

फरीदाबाद में इतने मतदाता

फरीदाबाद में इस बार 16 लाख 96 हजार 879 मतदाता मतदान करेंगे। इसमें 23 हजार 163 युवा शामिल हैं। इसमें सबसे ज्यादा वोटरों की संख्या तिगांव विधानसभा क्षेत्र में हैं। यहां सबसे अधिक वोटर हैं, जबकि सबसे कम मतदाता फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र में हैं। पृथला विधानसभा में 3318 नए मतदाता पहली बार अपने मत का प्रयोग करेंगे, जबकि फरीदाबाद एनआईटी विधानसभा में 3947 फर्स्ट टाइम वोटर मतदान करेंगे। उधर, बड़खल विधानसभा क्षेत्र में 4233 युवा मतदाता हैं, जबकि बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 3787 युवा मतदाता वोट करेंगे। वहीं, फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र में 3258 युवा मतदाता वोट करेंगे, जबकि, तिगांव विधानसभा में 4820 मतदाता हैं।
इस बार यहां बीजेपी और कांग्रेस के बीच मुकाबला है। भाजपा ने केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर को चुनावी मैदान में उतारा है। उनके सामने कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता महेंद्र प्रताप सिंह हैं।

मुख्य उम्मीदवार

  • महेंद्र प्रताप सिंह - कांग्रेस
  • कृष्ण पाल गुर्जर -बीजेपी

रोहतक लोकसभा सीट का क्या है समीकरण

रोहतक सीट पर 2019 में भारतीय जनता पार्टी को पहली बार जीत नशीब हुई थी। बीजेपी के अरविंद कुमार शर्मा ने कांग्रेस के दीपेंद्र सिंह हुड्डा को महज 7,503 हजार वोटों से मात दी थी। दोनों उम्मीदवारों के बीच टक्कर में अरविंद कुमार शर्मा को 5,73,845 और दीपेंद्र सिंह हुड्डा को 5,66,342 वोट मिले थे। रोहतक लोकसभा सीट पर इस बार करीब 16,38,605 लाख वोटर्स हैं। इनमें से 8,76216 पुरुष वोटर हैं,जबकि, 7,62,382 महिला वोटर्स हैं। पिछले लोकसभा में यानी 2019 में 12,20,571 मतदाताओ ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। यहां उस साल 74 फीसदी रिकॉर्ड मतदान हुआ था। जानकारी के लिए बता दें कि 1952 से अबतक हुड्डा परिवार ने 9 लोकसभा चुनाव जीते हैं।
इस बार फिर कांग्रेस और भाजपा के बीच टक्कर है। बीजेपी ने अपने सिटिंग सांसद अरविंद कुमार शर्मा को चुनाव मैदान में उतारा है, जबकि कांग्रेस ने अपने तीन बार के सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा को फिर चुनावी मैदान में भेजा है।

मुख्य उम्मीदवार

  • दीपेंद्र सिंह हुड्डा - कांग्रेस
  • अरविंद कुमार शर्मा - बीजेपी
इन दोनों लोकसभा सीटों पर 25 मई यानी शनिवार को मतदान होना है और देश की सभी सीटों के साथ 4 जून को रिजल्ट आएगा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | फरीदाबाद (cities News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

Pushpendra kumar author

पुष्पेंद्र यादव यूपी के फतेहुपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। बचपन एक छोटे से गांव में बीता और शिक्षा-दीक्षा भी उसी परिवेश के साथ आगे बढ़ी। साल 2016 स...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited