Surajkund Mela 2024: राष्ट्रपति मुर्मू करेंगी सूरजकुंड मेले का शुभारंभ, जानें कब आयोजित होगा ऐतिहासिक हस्तशिल्प फेयर

Surajkund Mela 2024: हरियाणा के फरीदाबाद में आयोजित होने वाले सूरजकुंड मेले का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी। इससे पूर्व भी कई राष्ट्रपति इस मेले का शुभारंभ कर चुके हैं।

सूरज कुंड मेला

फरीदाबाद: देश के मशहूर मेलों में शुमार सूरजकुंड मेले का आयोजन 2 फरवरी से होगा। इस ऐतिहासिक हस्तशिल्प मेले का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों किया जाएगा। इसके संबंध में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राष्ट्रपति से मिलकर उन्हें इस खास मौके का साक्षी बनने के लिए आमंत्रित किया है। 37 साल के इतिहास में चौथा मौका है, जब कोई राष्ट्रपति इस मेले का शुभारंभ करेंगी।

राष्ट्रपति ने स्वीकारा मुख्यमंत्री का न्यौता

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बताया कि राष्ट्रपति ने उनका निमंत्रण स्वीकार करते हुए मेले का उद्घाटन करने के लिए 2 फरवरी को सूरजकुंड में आएंगी। 37 वर्षों में चौथे राष्ट्रपति इस मेले का उद्घाटन करेंगी। इससे पहले राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल, राष्ट्रपति डॉ. प्रणब मुखर्जी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी इस ऐतिहासिक मेले का उद्घाटन कर चुके हैं।
End Of Feed