Jharkhand News: झारखंड के गिरिडीह में भीषण सड़क हादसा, पांच लोगों की मौत

Jharkhand News: झारखंड के गिरिडीह जिले में बारात से लौट रही स्कॉर्पियो गाड़ी पेड़ से जा टकराई थी। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। हादसे में घायल बच्चों को पास में मौजूद सदर अस्पताल पहुंचाया गया है।

Five People Died in Horrific Road Accident in Giridih, Jharkhand

झारखंड के गिरिडीह जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत

Jharkhand News: झारखंड के गिरिडीह जिले से एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार बारात से लौट रहा था ये वाहन, जो पेड़ से टकरा गया। इस वाहन में बैठे 5 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है।

ये सड़क हादसा शनिवार की सुबह मुफ्फसिल थाना इलाके के बाघमारा के पास हुआ था। घटना की सूचना प्राप्त होते ही मुफ्फसिल थाना प्रभारी कमेलेश पासवान मौके पर पहुंचे। हादसे में घायल बच्चों और बाकी के लोगों को नजदीक स्थित सदर अस्पताल ले जाया गया है। हादसे में जिन पांच लोगों की मृत्यु हुई है उनके शव को भी अस्पताल भेजा गया है।

तेज रफ्तार से चल रहा था वाहन

हादसे के संबंध में कहा जा रहा है कि बारात से लौट रहा ये स्कॉर्पियो गाड़ी काफी तेज रफ्तार से चल रहा था, जिसके बाद ड्राइवर ने गाड़ी पर अपना नियंत्रण खो दिया और तेज रफ्तार के कारण ये सड़क किनारे एक पेड से जा टकराया।

रास्ते से गुजर रहे लोगों ने हादसा देखा तो पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना प्राप्त होते ही मौके पर पहुंचे प्रभारी ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार इस वाहन में करीब 12 लोग सवार थे, जिसमें बच्चे भी शामिल थे। इस सड़क हासे में 2 बच्चों समेत पांच लोग घायल भी है।

सड़क हादसे में जिन लोगों की मौत हुई उसमे झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष असगर अंसारी का भतीजा सगीर अंसारी भी शामिल है। इसके अलावा युसूफ मियां, इम्तियाज अंसारी, सुभान अंसारी के रूप मृतकों की पहचान की गई है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | शहर (cities News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

varsha kushwaha author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रही हैं। नवबंर 2023 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं। वह इंफ्रा, डे...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited