Punjab News: मोगा में ट्रक ने कार को उड़ाया, 5 लोगों की दर्दनाक मौत

पंजाब के मोगा में एक ट्रक और कार में आमने-सामने हुई टक्कर से कार सवार 5 लोगों की मौत हो गई। हादसा कड़ाहेवाला गांव के नजदीक सुबह करीब तीन बजे हुआ है।

truck car Accident in moga punjab

ट्रक-कार एक्सीडेंट में 5 लोगों की मौत

मोगा: सोमवार की सुबह पंजाब के मोगा में ट्रक और कार की जोरदार भिडंत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। एक्सीडेंट की सूचना मिलते ही थाना फतेहगढ़ पजंतुर के प्रभारी इंस्पेक्टर जसविंदर सिंह अन्य पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचकर कार्रवाई करने में जुट गए। मृतकों की पहचान मोगा जिले के गांव शेरपुर तैयबा के रहने वालों के तौर पर हुई है। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोगा के सिविल अस्पताल भेज दिया है।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कार में सवार लोग फिरोजपुर के मक्खू की ओर जा रहे थे। तभी तड़के करीब तीन बजे मोगा के कराहेवाला गांव के पास यह दुर्घटना हो गई। एक्सीडेंट में 5 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। जबकि, एक घायल की हालत गंभीर है जिसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। हादसे में मारे गए लोग मोगा और फिरोजपुर जिलों के निवासी थे। कार में दिल्ली राज्य का नंबर अंकित है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | शहर (cities News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

टाइम्स नाउ नवभारत author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited