Gallantry Award 2024: भारत के इन राज्यों को मिलेंगे वीरता पुरस्कार, पहले और दूसरे स्थान पर किसने जमाया सिक्का
Gallantry Award 2024: भारत केंद्र सरकार द्वारा वीरता पुरस्कार की घोषणा कर दी गई है। इस साल भारत के एक केंद्र शासित प्रदेश और एक राज्य ने वीरता की श्रेणी में अपना सिक्का जमाया है। आइए आपको उनके बारे में बताएं...

वीरता पुरस्कार
Gallantry Award 2024: भारत की केंद्र सरकार द्वारा वीरता पुरस्कार, सेवा पुरस्कार और राष्ट्रपति पदक की घोषणा की गई थी। इस दौरान 275 लोगों को वीरता पुरस्कार से नवाजा गया है। जानकारी के लिए बता दें कि इस साल देश के 1132 कर्मियों को सम्मानित करने तीनों पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। इसके साथ आपके लिए जानना आवश्यक है कि वीरता पुरस्कार पुलिसकर्मियों को उनके योगदान के लिए किया जाता है।
पुलिसकर्मी अपनी जान की परवाह किए बिना देश की सेवा में और नागरिकों की सेवा में लगे रहते हैं। इस प्रकार के कुछ लोगों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए हर साल सम्मानित किया जाता है। भारत के कई राज्यों के अधिकारियों को वीरता पुरस्कार से नवाजा गया है। उनमें से दो ऐसे राज्य है जिन्होंने वीरता की श्रेणी में अपना सिक्का जमाया है। आइए आपको बताएं इस साल पहले और दूसरे स्थान पर किस राज्य को मिले सबसे अधिक वीरता पुरस्कार..
जम्मू कश्मीर
वीरता पुरस्कार में जम्मू कश्मीर पहले स्थान पर है। इस साल जम्मू कश्मीर के 72 पुलिस अधिकारियों को वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इसमें चार एसआई, तीन इंस्पेक्टर, दो एसपी, एक पीएसआई, दो सब इंस्पेक्टर, 12 डीएसपी, 14 हेड कांस्टेबल, 14 सिलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल और 15 कांस्टेबल आदि शामिल है।
छत्तीसगढ़
वीरता पुरस्कार में दूसरे स्थान पर अपना सिक्का छत्तीसगढ़ ने जमाया। इस राज्य के 28 पुलिस अधिकारियों को वीरता पुरस्कार के सम्मानित किया गया है। इसमें एक राष्ट्रपति पदक, 1 विशिष्ट सेवा पदक और एक सराहनीय सेवा पदक शामिल है।
मध्य प्रदेश
जम्मू कश्मीर और छत्तीसगढ़ के बाद मध्य प्रदेश में सबसे अधिक पुलिस अधिकारियों को वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यहां कुल 26 पुलिस अधिकारियों को इस पुरस्कार से नवाजा गया है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | शहर (cities News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रही हैं। नवबंर 2023 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं। वह इंफ्रा, डे...और देखें

आज का मौसम, 26 May 2025 IMD Weather Forecast LIVE: मौसम के बदलाव से गर्मी का कहर खत्म, उत्तर भारत में बरसात और तेज हवाओं का सिलसिला जारी

आज भी दिल्ली को भिगाएगी बारिश, नौतपा पर नरम रहेंगे गर्मी के तेवर; जानें कब तक होगी मॉनूसन की एंट्री

Rajasthan Weather: राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, नौतपा से पहले पड़े ओले, बारिश के बीच हीटवेव का भी अलर्ट

Bihar Weather: गरज-चमक और भारी बरसात की संभावना के दरमियान बिहार में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

कोटा में एक और आत्महत्या... NEET की तैयारी कर रही छात्रा ने लगाई फांसी, कमरे से नहीं मिला सुसाइड नोट
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited